{"_id":"69a4a172122f22929607da25","slug":"power-failure-in-many-areas-of-the-city-lucknow-news-c-13-lko1070-1627901-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर के कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर के कई इलाकों में बिजली गुल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रविवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में बिजली की भारी कटौती के कारण आमजन को परेशान होना पड़ा। सबसे बुरा हाल अहिबरनपुर उपकेंद्र के के बागशाहजी फीडर इलाके का रहा, जहां उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली और पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़ी बिजली सुबह करीब 6 बजे अचानक ठप हो गई। तकनीकी खराबी ऐसी थी कि बागशाहजी फीडर चालू करते ही उपकेंद्र के अन्य सभी फीडर बंद हो जा रहे थे। कर्मचारियों के लाइन का सर्वे करने पर तार टूटा मिला, जिसकी मरम्मत के बाद सुबह 9 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, पुराने लखनऊ के सहादतगंज, नूरबाड़ी, वजीरबाग, हैदरगंज और चौपटिया में रविवार शाम 6 से रात 10 बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। यही स्थिति अमीनाबाद, मौलवीगंज, सिटी स्टेशन और वजीरगंज क्षेत्रों में भी देखी गई, जिससे स्थानीय निवासी बेहाल रहे।
इसके अलावा, जानकीपुरम कॉलोनी में 60 फीट फीडर में तकनीकी अवरोध के कारण कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद, माल और चिनहट में शाम के समय कई बार ट्रिपिंग हुई। एफसीआई उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ी।