{"_id":"a8f18759267413753ca8dd7ef5fb9ec6","slug":"power-cut-in-gomtinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा, फिर भी बिजली के लिए बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा, फिर भी बिजली के लिए बवाल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर में मंगलवार दोपहर 12 बजे विभूतिखंड उपकेंद्र के
विज्ञापन
लाइनमैन रामकृपाल, केके मौर्या, संविदा कर्मी दानवेंद्र प्रताप सिंह और
कमलेश यादव गोमतीनगर स्थित एलीगेंस अपार्टमेंट पहुंचे।
जब गैंग अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 3/804 की बिजली काटने लगा तो कनेक्शन धारक आशीष धवन के किराएदार मंसूर ने विरोध करना शुरू कर दिया। बिजली कटते ही मंसूर और उनके ड्राइवर ने गैंग से मारपीट शुरू कर दी।
अधिशासी अभियंता सीपी यादव के मुताबिक किराएदार व ड्राइवर ने डंडे से गैंग पर हमला कर दिया। इससे रामकृपाल की आंख में काफी चोट आई है।
एसडीओ के आने पर किराएदार ने जमा किए गए 22 हजार रुपये के बिल की रसीद दिखाई। इस पर बिजली को जोड़ दिया गया। लाइनमैन रामकृपाल ने थाने में तहरीर दी है।