फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power cut down and people suffered

आंधी से बिजली गुल, पानी के लिए परेशान हुए उपभोक्ता

Sat, 06 Feb 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power cut down and people suffered
आंधी पानी के चलते गोमतीनगर, इंदिरानगर सहित राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरीं और ब्रेकडाउन की दिक्कतें भी हुईं। इससे उपभोक्ताओं के लिए सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया।
बृहस्पतिवार देर रात राजधानी में मौसम के तेवर बदलने से बिजली संकट खड़ा हो गया। आंधी बारिश से राजधानी में कई जगह पेड़ भी गिरे। इससे लाइन गुल हो गई।
गोमतीनगर के विनयखंड व विवेकखंड उपकेंद्र की लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं, जिससे बिजली संकट पैदा हो गया। परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए।
इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टहनियों को हटाया और आपूर्ति बहाल की। इसके अलावा शुक्रवार सुबह इंदिरानगर के सेक्टर-25 में ब्रेकडाउन के कारण सेक्टर 18, 19 व 20 में आपूर्ति बाधित हो गई।

इससे पानी संकट खड़ा हुआ और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें हुईं। ऐेसे ही बृहस्पतिवार रात राजभवन क्षेत्र, उदयगंज, बर्लिंग्टन, फैजुल्लागंज, चौक, नरही में बिजली की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed