फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power crisis in vip area

उपकेंद्र में आग, वीआईपी इलाकों की बत्ती गुल

Sun, 17 Aug 2014 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Aug 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
power crisis in vip area

डालीबाग उपकेंद्र की ट्राली में शुक्रवार को आग (फ्लेश ओवर) लग गई। इसके कारण वीआईपी इलाकों की बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन


इससे स्वतंत्रता दिवस पर बटलर पैलेस कॉलोनी सहित आसपास इलाकों में तीन घंटे तक अंधेरा पसरा।

फ्लेश ओवर के चलते ही शनिवार को बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हुई, जिसका असर लेसा मुख्यालय तक रहा।

शुक्रवार रात 10:45 बजे बालू अड्डा फीडर की ट्रॉली में फ्लेश ओवर हो गया।

इससे बटलर पैलेस कॉलोनी, डालीबाग, गोखले मार्ग, बहुखंडीय मंत्री आवास, तिलक मार्ग, रमैयाजीपुरम आदि इलाकों में रात 1:10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

बिजली चालू हुई पर 10 मिनट बाद संकट फिर पैदा हुआ। इसके बाद रात दो बजे बिजली सामान्य हो सकी।

जेई अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रॉली की साफ-सफाई करके दोबारा फीडर को चालू करने में वक्त लगा।

शुक्रवार को डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र से निकले बैरल नंबर 25 फीडर की बिजली शाम 5 बजे बंद हुई तो रात 8 बजे चालू हो पाई।

मोहन मीकिन रोड पर आउटडोर केबल बक्सा दगने के कारण गोडियनटोला में सुबह 8:15 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान रहे।

दूसरी तरफ शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक बालू अड्डा फीडर में दिक्कत आई, इससे प्राग नारायन रोड एवं लेसा मुख्यालय सहित अन्य इलाको में बिजली संकट उत्पन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed