फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power corporation's reply on RTI, bad smart meter has not yet been removed

आरटीआई पर पावर कॉरपोरेशन ने दिया जवाब, अभी तक नहीं हटाए गए हैं खराब स्मार्ट मीटर

Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power corporation's reply on RTI, bad smart meter has not yet been  removed
अभी तक नहीं हटाए गए है खराब स्मार्ट मीटर। (फोटो ः प्रकीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
पावर कॉर्पोरेशन ने आरटीआई के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में कहा है कि पूर्व में उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर खराब होने के बाद हटाए नहीं गए हैं। ये मीटर मौजूदा वक्त में चल रहे हैं।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित पार्श्वनाथ प्लेनेट निवासी आलोक सिंह ने आरटीआई के तहत प्रदेश में लगाए गए 12 लाख स्मार्ट मीटरों के बारे में सूचना मांगी थी।
पूछा था कि 2018 से 2020 के बीच प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को क्या तकनीकी आधार पर हटा दिया गया है? इसके जवाब में मीटरों को नहीं हटाए जाने की बात कही गई है। पावर कॉरपोरेशन ने जवाब में कहा है कि ये सभी मीटर 3जी व 2जी तकनीक के हैं।
विज्ञापन

मीटरों की खरीद व स्थापना के बारे में मांगी गई सूचना पर गोलमोल जवाब दिया गया है। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि मीटर लगाते वक्त वेंडर से यह शर्त रखी गई थी कि ये मीटर 4जी तकनीक आने के बाद भी काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटरों में खराबी आने के बाद इन्हें हटाने और इससे हुई राजस्व हानि के बारे में मांगी गई सूचना पर जवाब दिया गया है कि स्मार्ट मीटरों को हटाया नहीं गया है।

वहीं, मीटरों के काम न करने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी व आर्थिक क्षति के बारे में पावर कॉर्पोरेशन ने सिर्फ इतना भर कहा है कि स्मार्ट मीटर मौजूदा समय में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed