फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power Corporation released the list: Telecom companies taking advance from customers are laggy in paying electricity bills

पॉवर कॉर्पोरेशन ने जारी की सूची : ग्राहकों से एडवांस लेने वाली टेलीकॉम कंपनियां बिजली बिल देने में फिसड्डी

Fri, 10 Sep 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 11:19 AM IST
सार

पॉवर कॉर्पोरेशन ने प्रदेश स्थित 2194 मोबाइल टावरों के बकाएदार कंपनियों की सूची जारी की है। इसमें कंपनियों पर जुलाई तक बिजली बिल के 18 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई है।

विज्ञापन
Power Corporation released the list: Telecom companies taking advance from customers are laggy in paying electricity bills
मोबाइल टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों से इंटरनेट व अन्य सुविधाओं के लिए एडवांस रकम लेती हैं, लेकिन वे मोबाइल टावर का हर माह बिजली बिल नहीं अदा करतीं हैं। इसका खुलासा करते हुए पॉवर कॉर्पोरेशन ने प्रदेश स्थित 2194 मोबाइल टावरों के बकाएदार कंपनियों की सूची जारी की है। इसमें कंपनियों पर जुलाई तक बिजली बिल के 18 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई है।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने बीती तीन सितंबर को इस संबंध में सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है और बकाया वसूलने के निर्देश दिए हैं। पत्र में बड़े बकाएदार के तौर पर एक खास टेलीकॉम कंपनी का उल्लेख किया गया है। पत्र के मुताबिक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में मोबाइल टावरों का सबसे ज्यादा बिजली बिल बकाया है। यहां 556 कनेक्शनों पर 1176.31 लाख रुपये की देनदारी है। दूसरे नंबर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम है। 
विज्ञापन


आदेश के बावजूद नहीं काट रहे कनेक्शन
एक मोबाइल टावर का बिजली बिल 10 से 50 हजार रुपये का होता है। कॉर्पोरेशन ने टावरों के बिजली बिल वसूलने की जिम्मेदारी एक्सईएन को सौंपी है। आदेश है कि जो बिल न भरे कनेक्शन काट दें, लेकिन मोबाइल कंपनियों से सांठगांठ के चलते बिल बाकी होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति जारी रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमों में टावरों के कनेक्शन व देनदारी
निगम    कनेक्शन    देनदारी रुपये में 

पूर्वांचल    556    1176.31 लाख
मध्यांचल    598    447.36 लाख
दक्षिणांचल    436    119.28 लाख
पश्चिमांचल    604    56.19 लाख

जिन एक्सईएन, एसडीओ, जेई की लापरवाही से मोबाइल टावर के बिजली बिल की वसूली नहीं हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पावर कॉर्पोरेशन से जारी सूची के बकाएदारों से वसूली की कार्रवाई शुरू की जा रही है।  
- प्रदीप कक्कड़, निदेशक (वाणिज्य ) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed