फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power Corporation Chairman said: UP has enough electricity

पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष बोले: यूपी के पास पर्याप्त बिजली, कटौती हुई तो संबंधित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jan 2024 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

यूपी के पास पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। बावजूद इसके यदि शहरों में बिजली कटौती होती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Power Corporation Chairman said: UP has enough electricity
पॉवर कट

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा है कि शहरों में पर्याप्त बिजली होने के बाद भी कटौती की शिकायत मिल रही है। शहरों में किसी भी कीमत पर कटौती नहीं होनी चाहिए। निर्देश दिया कि जहां कटौती हो उसके लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को चार्जशीट देने के साथ तबादला भी किया जाए।

विज्ञापन


वह मंगलवार को विद्युत वितरण व्यवस्था और राजस्व की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसके कारणों की समीक्षा की जाय। आगामी गार्मियों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर रहे, इसकी अभी से तैयारी करें। गर्मी में विद्युत आपूर्ति किन-किन कारणों से बाधित होती है, उनका अनिवार्य रूप से निराकरण करा लें।
विज्ञापन


हमें सभी उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल उपलब्ध कराना है। इसलिये मीटर रीडिंग सही ढंग से हो और उपभोक्ताओं को समय से मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रबन्ध निदेशकों व मुख्य अभियन्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि जिन अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता व मुख्य अभियन्ता का कार्य प्रदर्शन बहुत खराब हो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप की थर्ड पार्टी ऑडिट होगी
अध्यक्ष ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के वर्कशॉप की थर्ड पाट्री ऑडिट करायी जायेगी। जो एजेंसियां बिलिंग कार्य ठीक से नहीं कर रही है, उनको ब्लैक लिस्ट किया जाए। इसी तरह जिन कंपनियों के मीटर खराब होंने की ज्यादा शिकायतें है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उपभोक्ताओं को चेक करने, मीटर रीडिंग के लिये विद्युत निगमों के अधिकारी मीटर रीडर के साथ जाय। अधिशाषी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा मुख्य अभियन्ता भी रीडिंग लें।


खुले वायर हीटर पर प्रतिबंध
बख्शी का तालाब, लखनऊ में संविदाकर्मी के हीटर पर गिर जाने की दुघर्टना का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष आशीष गोयल ने तत्काल प्रभाव से खुले वायर हीटर को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी विद्युत कार्यालयों में ऐसे हीटर प्रयोग नहीं किए जायेंगे। सभी अधिकारी सब स्टेशनों का सही ढंग से निरीक्षण करें और कैपसीटर इंसुलेटर आदि सामग्री के सुचारु कार्य को सुनिश्चित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed