फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power accident

Lucknow News: इंदिरानगर में संविदा कर्मी करंट से नीचे गिरा, मौत

Fri, 30 May 2025 12:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:29 PM IST
विज्ञापन
power accident
इंदिरानगर में संविदा कर्मी करंट से नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 1:00 बजे सेक्टर 12 में पोल पर कर रहा था काम

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 1:00 बजे उपभोक्ताओं की बंद बिजली को चालू करने के दौरान संविदा कर्मी राजू को करंट लग गया। इससे राजू पोल से नीचे गिरा ,जिसके शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट आ गई। उपचार के दौरान राजू ने शुक्रवार तड़के करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया।
मुंशी पुलिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राजू की उम्र लगभग 50 साल थी। वह लखनऊ में ही परिवार सहित रहता था, जिसकी तैनाती महिला पॉलिटेक्निक उपकेंद्र पर थी। रात करीब 12:30 बजे सेक्टर 12 के ईश्वरीपुरम सहित आसपास के इलाके में बिजली बंद होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर राजू अन्य कर्मियों के साथ सेक्टर 12 ईश्वरीपुरम गया था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे कर्मियों ने सूचना दी कि राजू पोल पर से गिर गया, जिसको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लिए जा रहे हैं। उपचार के दौरान राजू की हालत स्थिर थी जो अपने परिवारजनों से बातचीत भी कर रहा था। लेकिन अचानक सुबह 5:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया। डॉक्टर का मानना है कि अंदरूनी चोट होने के कारण उसका निधन हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों को मिलेगी पेंशन और 7 लाख का मुआवजा

अधिशासी अभियंता ने बताया राजू जिस कंपनी में कार्य था उसके द्वारा लिखा पड़ी की प्रक्रिया की जा रही है। उसकी पत्नी को फैमिली पेंशन और बच्चों के शिक्षा के लिए भी अलग से धन का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही पावर कारपोरेशन के द्वारा दुर्घटना बीमा के रूप में 7 लख रुपए का मुआवजा भी मिलेगा। यदि राजू का कोई बेटा बालिक होगा तो उसको संविदा पर नौकरी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed