{"_id":"66044b823df7a057130c03b4","slug":"possibilities-for-rain-in-many-districts-of-west-uttar-pradesh-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कल से पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कल से पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना
Wed, 27 Mar 2024 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:10 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं तो कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार से गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान के ऊपर मौजूद पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर खिसकने की वजह से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की होने की संभावना है।
बताया कि प्रतिचक्रवात के असर से अरब सागर से आने वाली नमी के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
विज्ञापन