फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poorman's daughter got scholarship

मजदूर की बिटिया अमेरिका में करेगी पढ़ाई

Sun, 08 Jun 2014 12:50 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jun 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
poorman's daughter got scholarship

लखनऊ में गोमती नगर के सृजन विहार कॉलोनी में स्थित कमला और बाराती साहू की झोपड़ी अब बेहद खास हो गई है।

विज्ञापन


मुश्किल से दो जून की रोटी जुटाने वाले इस दंपती की बिटिया जानकी पढ़ाई के लिए अमेरिका जा रही है।

अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अमेरिकी स्कॉलरशिप हासिल करने वाली जानकी के साथ उसका परिवार पड़ोसियों और रिश्तेदारों के लिए खास हो गया है।

पड़ोसियों में जानकी की सफलता के चर्चे हैं, वहीं, जानकी के परिवार में खुशी के साथ ही विदेश में पढ़ाई को लेकर कौतूहल और अनजाना सा डर भी है।

प्रेरणा गर्ल्स स्कूल का मिला सहारा

poorman's daughter got scholarship

मजदूरी करके परिवार का पेट भर जाए कमला और बाराती साहू के लिए यही बड़ी बात थी। बच्चों को पढ़ाना उनके लिए किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं था।

ऐसे में कमला और बाराती को स्टडी हॉल के प्रेरणा गर्ल्स स्कूल का सहारा मिला। प्रेरणा गर्ल्स स्कूल में जानकी को निशुल्क पढ़ाई के साथ ही कॉपी-किताबों की मदद भी मिल गई।

जानकी ने इस मदद को हाथों-हाथ लिया और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई में जुट गई।

10वीं में उसने स्कूल की ओर से अमेरिका की केनेडी लूगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया। परीक्षा और स्क्रीनिंग के बाद जानकी को अमेरिका का टिकट मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से‌ सिर्फ जानकी का हुआ चयन

poorman's daughter got scholarship

स्कॉलरशिप के लिए देश भर से 39 और स्टूडेंट्स चुने गए हैं। लखनऊ से केवल जानकी का ही चयन हुआ है।

अमेरिका में जानकी को वहां के एक परिवार के साथ एक साल तक रहकर पढ़ाई का मौका मिलेगा। पढ़ाई का पूरा खर्च अमेरिकी सरकार उठाएगी। स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने के बाद पूरे घर में चर्चाओं का जोर है।

स्कॉलरशिप के लिए जानकी को टेस्ट ऑफ इंटरनेशनल कम्युनिकेशन (टीओईआईसी) से गुजरना पड़ा। अब जानकी नए देश और नई संस्कृति से परिचित होने के लिए के लिए खुद को तैयार कर रही है।

विज्ञापन

बिटिया नाम करेगी सोचा ना था

poorman's daughter got scholarship

कमला और बाराती साहू के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वे कहते हैं कि जानकी इतना नाम करेगी, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। जानकी की सफलता पर उसके पिता इन्हीं शब्दों में अपनी खुशी जाहिर करते हैं।

वहीं, घरों में काम-काज करने वाली जानकी की मां कमला के तो मुंह से शब्द ही नहीं निकल रहे हैं। एक ऐसे देश जिसके बारे में हमेशा रेडियो पर सुनते रहते हैं उनकी बिटिया उसी देश में रहकर पढ़ाई करेगी इस बात पर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है।

ओरिएंटेशन के लिए जाना होगा दिल्ली
जानकी को अगले महीने दिल्ली जाना होगा। दिल्ली में उसे अमेरिका के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

इसके साथ ही उसे किस तरह की फेमिली मिलेगी, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। जानकी के अनुसार ओरिएंटेशन के बाद उसकी टेंशन काफी हद तक कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed