फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poor performance of UP city in smart city list.

स्मार्ट सिटी की परीक्षा में फेल हुए यूपी के 12 शहर

Sat, 30 Jan 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jan 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Poor performance of UP city in smart city list.

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जारी पहली लिस्ट में यूपी के शहरों के लिए जगह बनाना तो दूर, वे ‘फर्स्ट क्लास’ यानी 60 प्रतिशत अंक भी नहीं पा सके। सूबे के सभी 12 शहर 55 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को सूची से बाहर हुए शहरों के स्कोर जारी किए। इसके अनुसार अलीगढ़, कानपुर, आगरा और लखनऊ ही 50 प्रतिशत से अधिक स्कोर कर पाए। इनमें लखनऊ को 53.24 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 40.21 फीसदी अंक के साथ सूची में 96वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


नगर आयुक्तों और संबंधित अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने विस्तृत रिपोर्ट दो दिन बाद वेबसाइट पर अपलोड कराने और जरूरी बदलाव के बिंदुओं की जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के शहरों की रैंक व स्कोर

Poor performance of UP city in smart city list.

शहर--रैंक--स्कोर (प्रतिशत)
लखनऊ--29--53.24
आगरा--35--52.69
कानपुर--41--52.00
अलीगढ़--52--50.13

इलाहाबाद--79--45.50
झांसी--82--44.41
मुरादाबाद--86--41.39
गाजियाबाद--87--43.07

बरेली--88--42.68
रामपुर--89--42.67
सहारनपुर--92--42.09
वाराणसी--96--40.21

इसलिए पिछड़े यूपी के शहर

Poor performance of UP city in smart city list.

कैबिनेट सचिव के मुताबिक यूपी से मिले प्रपोजलों में आर्थिक निवेश पर जोर नहीं दिया गया। इसके उलट नगर निगमों ने विकास पर आने वाले खर्च पर ही फोकस किया। अपनी क्षमताओं को कैश करने में भी राज्य सरकार और नगर निगम विफल रहे।

पिछड़े शहरों को मिलना चाहिए था मौका

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इलाहाबाद के सचिव नगर विकास एसपी सिंह ने कैबिनेट सचिव से कहा कि चयनित सभी 20 शहर पहले से ही विकसित हैं।

ऐसे में स्मार्ट सिटी में ऐसे शहरों को मौका मिलना चाहिए था जिनको विकास की जरूरत थी। इस पर आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, नागालैंड के मुख्य सचिवों ने भी अपनी सहमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed