फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ponds will be converted into water park

कब्जामुक्त तालाब की जमीन पर बनेगा वॉटर पार्क व बोट क्लब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
ponds will be converted into water park
लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील के बिजनौर इलाके में कब्जामुक्त कराई गई तालाब की 43 बीघा जमीन को पर्यटन स्थल के बतौर विकसित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। वह शुक्रवार को बिजनौर और तेलीबाग में कब्जामुक्त कराई गई तालाब जमीनों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने भू-माफिया पर बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर तेलीबाग में 11 बीघा के तालाब की जमीन को शीघ्र खाली कराया जाए। डीएम ने साफ किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मालूम हो कि बिजनौर में बीते दिनों तालाब की 43 बीघे जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को बंद कराया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इस भूमि को बड़े तालाब के रूप में विकसित किए जाने के लिए खुदाई कराने में तेजी लाने के लिए और जेसीबी मशीनें लगाने का निर्देश दिया। ताकि बारिश के पानी का संचयन हो सके। उन्होंने 15 दिन में तालाब की खुदाई पूरी कर इसके चारों ओर पौधरोपण की योजना बनाने का भी निर्देश दिया। यह जमीन शहरी क्षेत्र के निकट है। इसके कारण इसे पीपीपी मॉडल पर बोट क्लब व वाटर पार्क के रूप में पर्यटन विभाग के सहयोग से विकसित कराने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। डिजिटल मैपिंग के बाद होगी संयुक्त कार्रवाई डीएम ने तेलीबाग स्थित तालाब की भूमि का निरीक्षण करने के बाद इस जमीन पर किए गए अवैध कब्जे का डिजिटल मैप तैयार कराने का भी निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने के कारण अवैध कब्जे हटवाने को तहसील वह नगर निगम संयुक्त कारवाई करेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन , एसडीएम सरोजनीनगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed