{"_id":"6811262fe2764e3f2e004ab0","slug":"polytechnic-teachers-have-dual-responsibility-they-will-complete-the-course-along-with-the-admission-application-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1180527-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी, प्रवेश आवेदन के साथ कोर्स भी कराएंगे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक: शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी, प्रवेश आवेदन के साथ कोर्स भी कराएंगे पूरा
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों को दोहरी जिम्मेदारी मिली है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने भी शिक्षकों को प्रवेश के लिए कम से कम 100 आवेदन कराने की जिम्मेदारी दे दी है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया। इसमें स्पष्ट निर्देश है कि सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले कोर्स पूरा करा लिया जाए। सचिव ने बताया कि 14 मई से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। पांच मई तक कोर्स पूरा कराना जरूरी है।
इसी तरह जून के प्रथम सप्ताह से फार्मेसी की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इससे पहले 31 मई तक हर हाल में कोर्स पूरा हो। आदेश में यह स्पष्ट है। कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन के साथ ही अवकाश के दिन भी ऑनलाइन कक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षा के लिए 30 तक आवेदन
राजकीय, अनुदानित व निजी पॉलीटेक्निक की प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा के लिए अब 30 अप्रैल तक आवेदन होंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।