{"_id":"61a990b45fef4c3b0a1c8b74","slug":"polytechnic-semester-examination-in-january-students-were-not-even-enrolled-details-of-final-counseling-were-not-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक : जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा, विद्यार्थियों के नामांकन तक नहीं हुए, अंतिम काउंसिलिंग का नहीं भेजा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक : जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा, विद्यार्थियों के नामांकन तक नहीं हुए, अंतिम काउंसिलिंग का नहीं भेजा ब्योरा
Fri, 03 Dec 2021 09:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Dec 2021 09:07 AM IST
सार
इस बार करीब 2.40 लाख से ज्यादा सीटों के सापेक्ष दाखिले कम होने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को दो अतिरिक्त चरणों तक बढ़ाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित है। पर, नए सत्र में दाखिला लिए करीब 25 हजार विद्यार्थियों का अब तक नामांकन नहीं हो पाया है। इस बार करीब 2.40 लाख से ज्यादा सीटों के सापेक्ष दाखिले कम होने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को दो अतिरिक्त चरणों तक बढ़ाई गई।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इससे पूर्व की काउंसिलिंग के जरिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 29 नवंबर तक कॉलेजों को पूरी करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद करीब 25 हजार विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हुआ है। कॉलेज इनके नामांकन में आनाकानी कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन होगा, वे ही परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि जिन कॉलेजों के छात्रों का नामांकन अभी शेष है, उनको चार दिसंबर की रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि अंतिम काउंसिलिंग का ब्योरा देरी से मिला तो उनके नामांकन के लिए तिथि को बढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन