{"_id":"5f6d71768ebc3ed8c522ad73","slug":"polytechnic-examination-starts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी
Fri, 25 Sep 2020 11:07 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
लंबी लाइनों में लगे छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक की अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ गई हैं। जिसके लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हाल ये है कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के लिए छात्रों को लंबी लाइनें लगानी पड़ीं जिससे कि कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गईं। छात्र एक दूसरे से सटे हुए लंबी लाइनों में लगे नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई लेकिन फिर लंबी लाइनों को देखते हुए उन्हें बिना स्क्रीनिंग के ही अंदर जाने दिया गया। पहली पाली सुबह 9:00 से 11:30 और दूसरी पाली 2:00 से 4:30 तक चलेगी। मुख्य परीक्षाएं 30 सितंबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इसके बाद बैक पेपर और विशेष बैक पेपर परीक्षाएं 12 अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी कोरोना संक्रमित छात्रों की परीक्षाएं अलग से आयोजित कराई जाएंगी।