{"_id":"669153c55cdedfc1170c38b1","slug":"politics-the-way-forward-in-up-will-be-decided-in-the-ranchi-meeting-of-rss-feedback-will-be-taken-from-the-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: आरएसएस की रांची बैठक में तय होगी यूपी में आगे की राह, संगठन के दिग्गजों से लिया जाएगा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: आरएसएस की रांची बैठक में तय होगी यूपी में आगे की राह, संगठन के दिग्गजों से लिया जाएगा फीडबैक
Fri, 12 Jul 2024 09:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:33 PM IST
सार
Ranchi conference of RSS: यूपी की राजनीति में आने वाले समय में क्या होगा इसकी दिशा और दशा आने वाले दिनों में रांची से तय हो सकती है। रांची में तीन दिवसीय बैठक में इन सभी मुद्दों पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम योगी और मोहन भागवत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की रांची में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में यूपी के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा के साथ आगे की राह भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी क्षेत्रीय और प्रांत प्रचारकों ने शुक्रवार को रांची जाकर बैठक में हिस्सा लिया। पहले दिन शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन तथा संगठन का विस्तार करने समेत कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। बता दें कि बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और सभी प्रांत प्रचारक शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आगामी दो दिनों के दौरान यूपी में बदले सियासी समीकरणों का फीडबैक लेंगे और संघ की अगली भूमिका के बारे में रणनीति तय करेंगे। बैठक के बाद यदि यूपी में संघ अपने संगठन में कुछ अहम बदलाव करता है तो हैरत की बात नहीं होगी।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव में संघ की निष्क्रियता का मुद्दा सियासी गलियारों में फैलने के बाद अब संघ और सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने के तरीकों पर विमर्श किया जा रहा है। फिलहाल बैठक में संघ की गतिविधियों का अगले दो साल का रोडमैप तैयार होना है। इसमें यूपी को खास तवज्जो दी जा सकती है। बता दें कि बैठक में भाजपा के यूपी प्रभारी बीएल संतोष भी शामिल हो सकते हैं।