फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Politics: RLD will contest assembly elections in Jharkhand, Uttarakhand also, party has fielded 12 candidates

राजनीति: झारखंड, उत्तराखंड में भी विधान सभा चुनाव लड़ेगी रालोद, जम्मू-कश्मीर में पार्टी ने उतारे 12 प्रत्याशी

Sun, 15 Sep 2024 09:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

Jayant Chaudhary: राष्ट्रीय लोकदल अब यूपी के बाहर भी अपनी उपस्थित दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में प्रत्याशी उतारने के बाद पार्टी झारखंड और उत्तराखंड में भी प्रत्याशी खड़ा करेगी। 

विज्ञापन
Politics: RLD will contest assembly elections in Jharkhand, Uttarakhand also, party has fielded 12 candidates
जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह को विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों में भी अपना विस्तार कर रही है। इसके तहत हर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में 12 प्रत्याशी उतारने के साथ ही पार्टी झारखंड व उत्तराखंड में भी विधान सभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस क्रम में 15 सितंबर को उत्तराखंड में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही पार्टी 2027 में यहां होने वाले विधान सभा चुनाव में जुटेगी। झारखंड में पार्टी पदाधिकारियों का भ्रमण हो चुका है। यहां और मुंबई में अक्तूबर में पार्टी का सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधान सभा उपचुनाव की सभी सीटों पर रालोद प्रचार-प्रसार कर रही है। हर सीट पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष जा रहे हैं और भाजपा से समन्वय कर रहे हैं। सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि सीटें अभी तय नहीं हैं लेकिन चुनाव सिंबल नहीं एनडीए लड़ेगा। इस अवसर पर कई नेता पार्टी में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों पर अत्याचार स्वीकार नहीं होगा
 रालोद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ऐसे नेता थे जिन्होंने जाति और धर्म के ऊपर उठकर भाईचारे की बात की। उन्होंने एक ही जाति को मान्यता दी वो जाति है किसान। न कोई हिंदू न कोई मुसलमान।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार स्वीकार नहीं होगा। हम भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। किंतु जरूरत पड़ने पर सीएम से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने हम अल्पसंख्यक, किसान, युवा, महिलाओं की आवाज उठाते रहेंगे। सम्मेलन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान, विधायक अशरफ अली, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव व अनुपम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed