फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political leaders are coming in Devipatan Shaktipeeth to offer prayers.

UP: देवीपाटन शक्तिपीठ में विशेष पूजन के लिए आ रहे नेता, पूरी होती हर मुराद, पूर्वांचल के दिग्गज पंचमी से आएंगे

Thu, 11 Apr 2024 01:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , विंध्याचल, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , विंध्याचल, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

51 शक्तिपीठों में शुमार मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन मंदिर व विंध्याचल देवी दरबार में राजनीतिक दिग्गज मां का दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि यहां पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

विज्ञापन
Political leaders are coming in Devipatan Shaktipeeth to offer prayers.
देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर - फोटो : facebook

विस्तार

सियासत में समीकरण और माहौल के साथ ही ईश्वर की कृपा भी बरसनी जरूरी है। नवरात्र का समय और 51 शक्तिपीठों में शुमार मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन मंदिर व विंध्याचल देवी दरबार से कद्दावर नेताओं का जुड़ाव है। चुनावी दौर में मां के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करने का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


नेता मां के दरबार में परिवार के साथ पहुंचकर अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच ऑनलाइन पूजन की भी व्यवस्था है। देवीपाटन मंदिर में बहराइच के एक दावेदार ने अनुष्ठान शुरू कराया है। पंचमी पर उनकी विशेष पूजा होगा। इसी तरह गोंडा, अयोध्या व गोरखपुर क्षेत्र के नेता भी मंदिर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी चुनाव: स्मृति इरानी के सामने दुविधा में दावेदारी, उलझन में जिम्मेदारी, बसपा भी प्रत्याशी को लेकर खामोश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गरजने वाले नेताओं के गर्दिश में रहे सितारे... कई को मिल चुका है सबक तो कई कद्दावर कर रहे जद्दोजहद


कई तिथियां हैं अहम, पूरी होती है मुराद देवीपाटन दरबार में नवमी तक कई तिथियां हैं जो मुराद पूरी होने के लिए अहम हैं। पंचमी को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन नेपाल के दांग चौखड़ा जिले से पीर रतन नाथ की शोभायात्रा शक्तिपीठ पहुंचती है। इस दिन मां व उनके भक्त पीर रतन नाथ की साथ- साथ पूजा होती है। अष्टमी व नवमी के दिन भी पूजा का अपना अलग ही महत्व है। मंदिर परिसर से ही लेते हैं प्रसाद: मंदिर परिसर से ही मां को चढ़ाने के लिए नारियल, लड्डू, फूल, चुनरी, एक विशेष धातु की आंख का नमूना मिलता है।

विंध्याचल दरबार में भी हाजिरी
मिर्जापुर। विंध्याचल में चल रहे चैत्र नवरात्र मेला में विभिन्न पार्टियों के नेता अपनी मनोकामना के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से जुड़े लोगों के तो नौ दिवसीय अनुष्ठान चल रहे हैं।

50 प्रतिशत तक बढ़ी वीआईपी दक्षिणा: नवरात्र के दौरान विंध्याचल में भीड़ ही नहीं तीर्थपुरोहितों की दक्षिणा में भी भारी इजाफा हुआ है। वीआईपी यजमान की इच्छा पूरी करने के लिए 50 प्रतिशत ज्यादा दक्षिणा ली जा रही है। जहां पहले 5-10 हजार तक वीआईपी से लेते थे तो अब वह 30 से 50 हजार तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed