{"_id":"60cb95b78ebc3e33284cc48f","slug":"political-gonda-desk-news-lko582934526","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष का पर्चा खरीदने पहले दिन नहीं आया कोई दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष का पर्चा खरीदने पहले दिन नहीं आया कोई दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार से कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 27 से शुरू हो गयी। हालाकि पहले दिन अध्यक्ष पद पर पर्चा दाखिल करने का कोई भी दावेेदार नामांकन पत्र खरीदने नहीं आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी के बाद एक से अधिक दावेदारों के मुकाबले में होने पर मतदान व मतगणना का कार्य 3 जुलाई को होगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में नव निर्वाचित 40 जिला पंचायत सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने बताया कि गुरुवार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को इस चुनाव के लिए एआरओ नामित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव संबंधी जानकारी कलेक्ट्रेट व जिला पंचायत भवन के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी चस्पा करा दी गई है।
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय कक्ष संख्या 27 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएंगी। चुनाव मैदान में एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 27 में ही तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक 40 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने का मौका मिलेगा और उसी दिन मतगणना के बाद शाम तक परिणाम की घोषणा कर विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य 25 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।