फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polio like symptoms found in a patient in uttar pradesh

तेलंगाना के बाद यूपी में दिखा इस खतरनाक बीमारी का संदिग्ध केस

Sat, 18 Jun 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
polio like symptoms found in a patient in uttar pradesh
बलरामपुर में भर्ती मेहताब - फोटो : amar ujala
हैदराबाद में कुछ दिन पहले पोलियो का वायरस मिलने के बाद यूपी के बलरामपुर में इसका सं‌दिग्ध मामला सामने आया है। बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती एक बच्चे में पोलियो के लक्षण दिखे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्चे के स्टूल का सैंपल टेस्ट के लिए पीजीआई लखनऊ भिजवाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे एएफपी का केस बताते हुए कह रहे हैं कि दो हफ्ते बाद जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़रौना निवासी मुस्तफा का आठ वर्षीय बेटा मेहताब जिला मेमोरियल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती है। मेहताब की मां शहनाज ने शुक्रवार शाम बताया कि बेटे को करीब एक सप्ताह से बुखार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अचानक मेहताब का पैर हिलना-डुलना बंद हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मेहताब को पोलियो होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सीएमएस डॉ. एसआईएच जैदी का कहना है कि मेहताब में एएफपी (एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस) के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 

जांच के ल‌िए भेजा गया सैंपल

polio like symptoms found in a patient in uttar pradesh
प्रतीकात्मक फोटो
सीएमएस ने बताया कि मेहताब के स्टूल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही यह साफ होगा कि उसे पोलियो है कि नहीं। मेहताब के परिवारीजन भी बच्चे के पैर की स्थिति को देखते हुए पोलियो होने की आशंका जता रहे हैं। 

हो रही है जांच
जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती मेहताब की जांच की जा रही है। उसमें एएफपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मेहताब को पोलियो ग्रसित कहना अभी जल्दबाजी होगी। मेहताब का स्टूल सैंपल जांच के लिए पीजीआई लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मेहताब की असली बीमारी का पता चल पाएगा। 
-डॉ. आशुतोष गुप्ता, सीएमओ बलरामपुर 

क्या है एएफपी
-शून्य से 15 साल के बच्चों में बुखार एवं अन्य संक्रमण के चलते एएफपी हो जाता है। इस बीमारी में बच्चों के हाथ व पैर का मूवमेंट रुक जाता है। कई मामलों में झटके भी आते हैं। हालांकि समय से इलाज के बाद यह बीमारी ठीक भी हो सकती है। इस बीमारी के लक्षण पोलियो से मिलते जुलते हैं।
डॉ. एसआईएच जैदी, सीएमएस, जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed