{"_id":"5d0fbb528ebc3e6cae649c06","slug":"polio-drop-ambedkar-nagar-desk-news-lko4668941141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर चला पोलियो अभियान, दी गई बच्चों को पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर चला पोलियो अभियान, दी गई बच्चों को पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 1752 पोलिंग बूथों पर रविवार अभियान चलाकर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अकबरपुर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पसियापारा में अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। उन्होंने नागरिकों से पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने की अपील की।
डीएम ने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसे जड़ से समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नागरिकों से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
उधर खराब मौसम के बावजूद लोगों ने बूथों पर पहुंचकर अपने बच्चों की पोलियो की खुराक पिलाई। बूथों पर पहुंचने वाले बच्चों के लिए गुब्बारे, सीटी व टोपी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य था। अभियान सफल बनाने के लिए 63 ट्रांजिट टीमें, 17 मोबाइल टीमें, स्वास्थ्य विभाग के 334, शिक्षा विभाग के 812, आईसीडीएस के 1358 कर्मचारी, 2041 आशा बहुओं को लगाया गया था।
अभियान सफल बनाने में 766 एनजीओ ने भी सहयोग दिया। बताया कि जो बच्चे रविवार को अभियान में छूट गए हैं, उन्हें 24 से 28 जून तक घर-घर अभियान चलाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।