{"_id":"635633a5523f9e205908a879","slug":"policy-for-admission-in-mbbs-and-bds-issued-registration-till-28-state-merit-list-will-be-issued-on-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश की नीति जारी, 28 तक पंजीयन, 29 को जारी होगी स्टेट मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश की नीति जारी, 28 तक पंजीयन, 29 को जारी होगी स्टेट मेरिट सूची
Mon, 24 Oct 2022 12:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:11 PM IST
सार
केजीएमयू, लोहिया संस्थान, आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, जिम्स ग्रेटर नोएडा, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, कन्नौज, सहारनपुर, बांदा, बदायूं, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर एवं फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
mbbs bds
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीति जारी कर दी गई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन शनिवार से शुरू हो गया है, जो 28 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में इस बार नीट यूजी के लिए 1.17 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। एमबीबीएस में सरकारी क्षेत्र के 35 कॉलेजों में 4303 और निजी क्षेत्र के 32 कॉलेजों में 4750 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा तीन सरकारी कॉलेज में 300 और निजी क्षेत्र के 24 कॉलेजों में 2600 सीटों पर बीडीएस में प्रवेश दिया जाएगा। इस तरह प्रदेश में इस वर्ष एमबीबीएस की 9053 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बीडीएस की 2900 सीटें हैं। इन सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। स्टेट मेरिट सूची 29 अक्तूबर को जारी होगी।
विज्ञापन
एक से चार नवंबर तक ऑनलाइन च्वॉइस भरा जा सकेगा। सात से 11 नवंबर तक काउंसिलिंग आवंटन पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए राजकीय क्षेत्र की सीटों पर 30 हजार और निजी क्षेत्र की एमबीबीएस के लिए दो लाख और बीडीएस के लिए एक लाख सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र एक अप्रैल 2022 के बाद का ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
22 कॉलेजों को नोडल केंद्र बनाया
प्रमुख सचिव ने बताया कि कॉलेज आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी। इसके लिए 22 कॉलेजों को नोडल सेंटर बनाया गया है। इसमें केजीएमयू, लोहिया संस्थान, आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, जिम्स ग्रेटर नोएडा, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, कन्नौज, सहारनपुर, बांदा, बदायूं, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर एवं फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
काउंसिलिंग बोर्ड का गठन
नीट यूजी की काउंसिलिंग के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड किसी तरह के विवाद अथवा समस्या का निस्तारण करेगा। बोर्ड का अध्यक्ष डीजीएमई को बनाया गया है। सदस्य के रूप में विशेष सचिव अशोक कुमार, केजीएमयू के प्रो. ऋषिपाल, प्रो. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. संदीप भट्टाचार्य, मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के डॉ. अमीरुल हसन को शामिल किया गया है। बोर्ड के परामर्शदाता के रूप में केजीएमयू फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप वर्मा को शामिल किया गया है। सह सदस्य के रूप में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज के नामित सदस्य, तीर्थांकर महावीर विवि व एराज मेडिकल कॉलेज के एक-एक नामित सदस्य और एनआईसी निदेशक को शामिल किया गया है।