फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen have to pay for duty

पुलिसकर्मियों की मनचाही ड्यूटी लगाने के नाम पर हो रही वसूली

Mon, 26 Jul 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
policemen have to pay for duty
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों से मनचाही ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसके लिए एक हजार से पांच हजार रुपये की वसूली की शिकायतें सामने आई हैं। इस संबंध में डीसीपी मुख्यालय को एक पत्र भी भेजा गया है जिसकी जांच करने की बात सामने आई है। ये आरोप आरआई और उनके सहयोगियों पर लगे हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर रुपये के लेनदेेन का पर्चा भी वायरल हुआ है। बावजूद इसके उच्चाधिकारी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय को दिए गए पत्र के मुताबिक, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। आरोप है कि मुख्य आरक्षी जो उनकाचालक है, वही वसूली का खेल करता है। पुलिस लाइन में होने वाले कामों में भी कमीशनखोरी की शिकायत की गई है। पत्र में कर्मचारियों ने शिकायत की है कि जीपी स्टोर में एक ही फॉलोवर है जो पिछलेदस सालों से जमा हुआ है। वह भी चालक के साथ मिलकर सामानों की खरीददारी व वितरण में वसूली का काम करता है। आरोप है कि गणना कार्यालय में तैनात दो आरक्षियों पर भी वसूली का आरोप लगा है। यह भी रकम वसूल कर चालक को पहुंचाते हैं जो आरआई तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

हटाये जा चुके हैं आरआई व आरक्षी चालक
पुलिस लाइन में कर्मचारियों से अवैध वसूली की शिकायत पहले भी की गई थी। आवंटियों के मकान खाली कराने के लिए पहले भी अवैध वसूली का खेल हुआ था। उस वक्त इसी आरआई और उसके खास चालक पर वसूली का आरोप लगा था। तब एसीपी लाइन रहते हुए आईपीएस प्राची सिंह ने उन्हेें हटा दिया था। कुछ दिन पहले अपने रसूख के दम पर आरोपी ने आरआई प्रथम का पद हासिल किया। इसके बाद फिर से चालक के पद पर आसीन हुए आरोपी ने वसूली का खेल शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन वायरल हुआ पत्र
शनिवार को डीसीपी मुख्यालय को लिखा गया पत्र वायरल हुआ था। इसमें आरआई सहित कई लोगों पर वसूली का आरोप लगा था। वहीं रविवार को एक और कागज वायरल हुआ जिसमें मनचाही ड्यूटी के लिए रेट लिखे थे। सूत्रों की माने तो यह पर्चा आरआई कार्यालय में तैनात ड्यूटी मुंशी द्वारा बनाया गया है। इस संबंध में डीसीपी मुख्यालय शालिनी के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी ने पत्र के वायरल होने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।

मोहनलालगंज तहसील में सबसे महंगी ड्यूटी
वायरल पर्चे में कई स्थानों पर ड्यूटी केरेट लिखे है जिसमें मोहनलालगंज तहसील में ड्यूटी के सबसे अधिक रेट लिखे हैं। यहां तैनाती के लिए आरआई को 8 हजार रुपये देने होते हैं। वहीं सदर तहसील शहीद पथ पर ड्यूटी केलिए 1500, बैंकों में ड्यूटी के लिए 1500-2000, जेटीआरआई में बने आवासों की सुरक्षा में तैनाती के लिए 3000, महिला सम्मान प्रकोष्ठ में ड्यूटी के लिए एक हजार और महिला पॉलीटेक्निक में ड्यूटी लगाने के नाम पर आरआई की वसूली टीम 2000 रुपये लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed