फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policemen beat a man who went to DM house for help in Sultanpur.

डीएम से मदद मांगने पहुंचे फरियादी को पुलिस वालों ने लात-घूंसों से पीटा, थाने में बंदकर दी धमकी

Mon, 02 Sep 2019 12:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat a man who went to DM house for help in Sultanpur.
फरियादी को जीप में डालकर पीटते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

गंभीर रूप से बीमार पत्नी को जिला अस्पताल में एक दिन और रखने की मदद मांगने डीएम के पास जा रहे फरियादी को डीएम आवास पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने पीट दिया। सूचना के बाद पहुंचे ईगल पर तैनात पुलिस कर्मी और कोतवाली नगर पुलिस ने डीएम आवास के सामने ही जीप में लादकर लात और घूसों से पीटा।

विज्ञापन


वहां से कोतवाली ले जाकर लॉकअप में बंदकर फिर पिटाई की। जल्द से जल्द अस्पताल से पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर ले जाने की धमकी दी। डरा सहमा पति दोपहर बाद अस्पताल  पहुंचा और पत्नी को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के गौरा (शफीपुर) निवासी हरिश्याम की पत्नी महारानी मल्टीपल न्यूरो फाइबोमेटोसिस बीमारी से पीड़ित है। उसे 26 अगस्त को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इमरजेंसी में भर्ती किया। रविवार को चिकित्सक ने जब उसे तुरंत लखनऊ ले जाने को कहा तो हरिश्याम डीएम सी. इंदुमती से मिलने उनके आवास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे बाद भी जब वह नहीं मिल सका तो जोर-जोर चिल्लाने लगा। तब आवास पर तैनात पुलिस व होमगार्ड ने उसे पीटा। फिर कोतवाली नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां पहुंचे सिपाहियों ने हरिश्याम को जीप में लाद दिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

एडीएम ने कहा- कोई अभद्रता नहीं हुई

Policemen beat a man who went to DM house for help in Sultanpur.
sultanpur - फोटो : amar ujala

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने कहा कि पीड़ित महिला के पति से डीएम आवास पर कोई अभद्रता नहीं हुई। उस समय डीएम कार्यक्रम के संबंध में बाहर थीं।

सीएमएस बोले- ट्रॉमा सेंटर किया था रेफर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। इसके बावजूद पति उसे नहीं ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed