फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police to issue red cornor notice against subrat rai sahara

सहारा के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी बोला गया झूठ?

Thu, 27 Feb 2014 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
police to issue red cornor notice against subrat rai sahara

सहाराश्री के वकील राम जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसा तर्क रखा था, जो पुलिस की छापेमारी के दौरान झूठा साबित हो गया।

विज्ञापन

सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय की तलाश में बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ के गोमतीनगर थाने की पुलिस टीम ने सहारा शहर में दबिश दी। इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सहारा शहर गई पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे भीतर बिताए। इस दौरान सहारा शहर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


शाम करीब सवा छह बजे बाहर निकले इंस्पेक्टर ने बताया कि सुब्रत रॉय भीतर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रॉय के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। वही वारंट लेकर पुलिस सहारा शहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब सवा तीन बजे महिला कांस्टेबल को साथ लेकर गोमतीनगर थाना की पुलिस सहारा शहर पहुंची थी।

नहीं मिले सहाराश्री, पर मां थीं बीमार

police to issue red cornor notice against subrat rai sahara

इससे पूर्व दोपहर करीब दो बजे एएसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी वारंट से संबंधित कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एसएसपी प्रवीण कुमार सिंह से बातचीत की।

माना जा रहा है कि शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही पुलिस टीम सहारा शहर भेजने का निर्णय लिया गया।

इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सहारा श्री के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम सहारा शहर गए थी।

हालांकि, सहारा श्री वहां नहीं मिले। सहारा श्री की मां से भी पुलिस ने मुलाकात की। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है।

जेठमलानी ने ये बनाया था बहाना

police to issue red cornor notice against subrat rai sahara

गौरतलब है कि सुब्रत रॉय की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने पीठ को बताया था कि मां की बीमारी की वजह से सहारा श्री व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने में असमर्थ हैं।

हालांकि, पुलिस को सहारा श्री मां के साथ नहीं मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि सहारा श्री के न मिलने पर पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे तक सहारा शहर में सर्च अभियान चलाया।

शाम करीब सवा छह बजे पुलिस टीम बाहर निकल आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वारंट के अनुपालन की कार्रवाई थाना की जीडी में दर्ज करा दी गई है।

जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

police to issue red cornor notice against subrat rai sahara

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सहारा श्री का पासपोर्ट पहले ही जमा है। अब उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा सकता है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आला अफसरों को पूरी कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की दो कंपनियों को निवेशकों का 20 हजार करोड़ रुपया लौटाने के निर्देश दिए थे जबकि सहारा समूह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं कर रहा है।

न ही समूह के मुखिया सुब्रत रॉय कोर्ट के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश हो रहे थे। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed