फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police team will reach to spot with in 10 minutes

फोन करते ही 10 मिनट में मदद करने पहुंचेगी यूपी पुलिस, डीजीपी ने रखा लक्ष्य

Thu, 10 Jan 2019 11:58 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 10 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
police team will reach to spot with in 10 minutes
डीजीपी ओपी सिंह

बीते एक साल में पुलिस का रिस्पांस टाइम 24 मिनट से घटकर 14.49 मिनट हो गया है। आने वाले दिनों में पुलिस सूचना मिलने के 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंचेगी। यह कहना है प्रदेश के पुलिस मुखिया ओम प्रकाश सिंह का।

विज्ञापन


यूपी 100 के दूसरे स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने कहा कि पश्चिमी देशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में कॉल बेस्ड एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल गाजियाबाद में इसका प्रयोग चल रहा है जो काफी सफल रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि वह यूपी 100 को राष्ट्रीय स्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रहे हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही न सिर्फ यूपी के बल्कि दूसरे राज्यों के पुलिस वाले भी यहां सर्टिफाइड ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ कोर्स का प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष यूपी 100 पर 52 लाख 9 हजार कॉल आई, जिन पर पुलिस ने रिस्पांस किया। यह संख्या बीते वर्ष की अपेक्षा दस प्रतिशत अधिक है। यूपी 100 ने केवल लखनऊ में ही औसतन 317 चौराहों, 84 कॉलेजों और स्कूलों और 118 बैंक व एटीएम को कवर किया।

1090 को भी यूपी 100 से जोड़ेंगे

डीजीपी ने बताया कि महिला पावर लाइन 1090 को भी यूपी 100 से इंटीग्रेट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं के लिए शुरू होने जा रही पिंक बस सेवा में पैनिक बटन को भी यूपी 100 से कनेक्ट किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौकेपर पहुंच सके। 

इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अनुरोध किया है। चुनाव आयोग भी यूपी 100 के साथ जुड़ने का उत्सुक है। एनएचएआई भी खुद को यूपी 100 से जोड़ना चाहता है ताकि नेशनल हाईवे पर आने वाली शिकायतों को दूर किया जा सके।

डीजीपी ने जीआरपी, फायर सर्विस और एंबुलेंस को यूपी 100 से इंटीग्रेट होने पर होने वाले फायदे भी बताए। जीआरपी पर बीते दो महीने में ही 2563 ऐसी शिकायतें मिलीं, जिन पर यूपी 100 और जीआरपी ने मिलकर रिस्पांस दिया।
डीजीपी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के दौरान यूपी 100 लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। कुंभ के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को भी यूपी 100 से जोड़ा गया है। एसपी स्तर के एक अधिकारी को वहां तैनात किया गया है।

...तो यूपी 112 हो जाएगा यूपी 100

डीजीपी ने कहा कि पूरे देश में एक इमरजेंसी नंबर की बात चल रही है। यूपी में इसका ट्रायल किया जा चुका है और वह पूरी तरह से 112 पर स्विच करने के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में यूपी 100 यूपी 112 के नाम से जाना जाएगा। 

कॉलर ऑफ द ईयर को डीजीपी ने दिए पांच हजार रुपये
डीजीपी ने यूपी 100 में टॉप 9 पीआरवी ऑफ द डे हासिल करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें शिवा शुक्ला, शैलेंद्र कुमार वाजपेई, राजित वर्मा, कुलदीप सिंह, अवधेश कुमार यादव, एशपाल सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह और सतेंद्र कुमार शामिल हैं। रेलवे ट्रैक टूटी होने की सूचना देकर सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले पुरुषोत्तम कुमार को बेस्ट कॉलर आफ द ईयर चुना गया। डीजीपी ने उन्हें सम्मानित करने के साथ ही पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपनी ओर से देने की घोषणा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed