फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police team honoured

सराफ जुगल किशोर के यहां करोड़ों की चोरी का 36 घंटे में खुलासा करने पर पुलिस टीम को शत्रुघ्न सम्मान

Fri, 05 Mar 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
police team honoured
अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी का 36 घंटे में खुलासा करने के बाद पुलिस कमिश्नर ?
लखनऊ। लखनऊ सराफा एसोसिएशन एवं लखनऊ व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एक होटल में पुलिस आयुक्त और 51 सदस्यीय पुलिस टीम को शत्रुघ्न सम्मान से नवाजा गया। समारोह में पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, जेसीपी नवीन अरोड़ा, जेसीपी नीलाभ चौधरी, डीसीपी देवेश पांडेय, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव व सहयोगी पुलिसकर्मियों का शॉल, माला व शत्रुघ्न सम्मान पत्र व वीर हनुमान मोमेंटो प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने कहा कि लखनऊ पुलिस ने जुगल किशोर सराफा के यहां हुई चोरी की घटना का 36 घंटे में खुलासा कर सराफा कारोबारियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी घटना में शत प्रतिशत बरामदगी नहीं हुई थी। वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने कहा कि जब भी हमने वारदात के खुलासे के लिए पुलिस को समय दिया है तो घटना का खुलासा जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष उत्कृष्ट कार्यों के लिए शत्रुघ्न सम्मान दिया जाता है। इसी के प्रतीक रूप में राम मंदिर की प्रतिकृति, धनुष-बाण एवं सम्मान पत्र पुलिस कर्मियों को सौंपा गया। जुगल किशोर फर्म के मालिक राजन रस्तोगी, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कमिश्नर सहित सभी को धन्यवाद दिया। समारोह में लखनऊ सराफा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दन्त जैन व सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कमल किशोर रस्तोगी, बब्बू भइया कानपुर, विनोद महेश्वरी, डॉ. राजकुमार वर्मा, राम कुमार वर्मा, सोनू निगम, मनीष शर्मा, अनुराग रस्तोगी, उमेश पाटिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed