फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.

मकान के तहखाने में मिला शराब का जखीरा, छापेमारी के दौरान पुलिस वाले खुद चुराते दिखे पौआ-बोतलें

Fri, 16 Mar 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 16 Mar 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.
पुलिस - फोटो : amar ujala

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार शाम एक मकान में छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने मकान के तहखाने में शराब का गोदाम पकड़ा। गोदाम में एक ट्रक से अधिक अवैध शराब बरामद की है। शराब हरियाणा से लाकर यहां पर ब्रांड तैयार किया जाता था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक मौके से भाग गया। जबकि इस कारोबार में शामिल तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जहां पर शराब पकड़ी है, उस मकान के सामने शराब की दुकान भी मौजूद है। संदेह जताया जा रहा है कि इसी दुकान के माध्यम से नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी। देर शाम समाचार भेजे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली, खैराबाद और रामकोट पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी आशू शुक्ला के घर पर छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध शराब का गोदाम है। पुलिस मकान में दाखिल हुई तो उसे कुछ कमरा खाली नजर आया। इसी बीच सीओ की नजर मकान में लगे मिट्टी के ढेर पर पड़ी। सीओ ने मिट्टी का ढेर हटवाया तो जो कुछ भी सामने आया उसे देखकर सभी चौंक पड़े। क्योंकि जहां पर मिट्टी का ढेर था, ठीक उसके नीचे एक ढक्कन छिपा हुआ था। ढक्कन हटाकर जब पुलिस नीचे उतरी तो वहां पर अवैध शराब की पेटियां लगी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मौजूद रामकोट के रस्योरा निवासी राकेश मिश्रा व मधवापुर निवासी अरविंद कुमार और रजत कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके बाद तहखाने में मौजूद अवैध शराब की पेटियों को निकालने का काम शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक मजदूरों ने तहखाने से शराब की पेटियों को बाहर निकाला। बरामद पेटियों की संख्या 1200 से अधिक बताई जा रही है। इनमें बोतलें व पौआ शामिल है। पूरा माल एक ट्रक से अधिक है।

हरियाणा से लाकर बेची जा रही थी शराब

police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.
बरामद हुई शराब की पेटियां। - फोटो : amar ujala

वहीं, मौके पर पुलिस ने बोतल सील करने की मशीन, विभिन्न कंपनियों के रैपर आदि सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की उसके सामने शराब की एक दुकान है। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा माल रैपर बदलकर इसी दुकान से सप्लाई किया जा रहा था।

इधर सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक की है। यह शराब हरियाणा से लाकर यहां पर बेची जा रही है।

हरदोई निवासी ठेकेदार की है दुकान

police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.
घर के तहखाने में रखी थीं शराब की बोतलें। - फोटो : amar ujala

मधवापुर में जिस दुकान से अवैध शराब की सप्लाई की जाने की बात कही जा रही है। वह दुकान हरदोई के अजगावन नीर नगर निवासी खुशीराम के नाम है। पुलिस इस दुकान को जांच के घेरे में ले रही है। माना जा रहा है कि गोदाम में नकली शराब तैयार करने के बाद इसी दुकान में लाकर रख दिया जाता था और उसे बेचा जाता था।

डेढ़ वर्ष पूर्व भी पकड़ा गयी थी अवैध शराब

police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

रामकोट के मधवापुर में जिस जगह पर पुलिस ने छापामारी की है। यहां पर अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। जानकारों का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रामकोट थानाध्यक्ष व आबकारी टीम ने इसी मकान पर छापेमारी की थी। उस दौरान मकान में शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित हो रही थी। जिसमें अवैध शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा की अवैध शराब बरामद की थी। उस मामले में दो लोगों को जेल भी भेजा गया था।

police team found a bulk of wine bottles in a house of sitapur.
शराब की बोतलें छिपाता पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

...जब सिपाही खुद ही शराब छिपाते व बचाते दिखे
बताते है कि पुलिस ने जब छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की। तब कुछ पुलिस कर्मी पौआ व बोतलों को समेटते व छिपाते नजर आए। जिनको अधिकारी फटकार लगाते हुए बोतलें रखवाते नजर आए। पुलिस कर्मियों के हाथ से जब बोतलों को वापस रखवाया जा रहा था, तब उनके चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। पुलिस कर्मियों द्वारा बोतल उठाए जाने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कर्मियों से बोतलों को उठवाकर रखवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed