आईएस से जुड़ने के शक में फर्जी पासपोर्ट सहित युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएस से जुड़ने की कोशिश की आशंका में कानपुर की रायपुरवा पुलिस ने बुधवार को नदीम रजा उर्फ अबूजर को गिरफ्तार कर लिया। नदीम ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाया था।
किसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत कर दी थी तब स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया था। 20 अक्तूबर को थाना रायपुरवा में उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इसके बाद से नदीम घर से गायब था। दूसरी ओर नदीम के पिता नफीस रजा ने कहा कि साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाया गया है उसका झुकाव किसी आतंकी संगठन की तरफ नहीं है।
रायपुरवा पुलिस ने बुधवार सुबह जीटी रोड क्रासिंग नंबर तीन के पास से नदीम को गिरफ्तार करने का दावा किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस, एटीएस और खुफिया विभाग ने गुप्त जगह पर नदीम से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के बाद नदीम को जेल भेज दिया गया।
गृहमंत्रालय भेजी गई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नदीम के फेसबुक अकाउंट को भी खंगाला गया लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच के लिए नदीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले की रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजी जा रही है।
वहीं वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को अजीबोगरीब घटना हुई। मुंबई की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे आजमगढ़ निवासी एक युवक को उसके चाचा की इस शिकायत पर जहाज में चढ़ने नहीं दिया गया कि वह घर से भाग रहा है और उसके किसी आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका है।
सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से दो घंटे तक गहन पूछताछ की। कोई संदिग्ध मामला सामने न आने पर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब भी मामले की छानबीन में जुटी हैं।