फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police stops Jagatguru Paramhans acharya, who was going to Mathura.

Ayodhya: मथुरा कूच कर रहे परमहंस आचार्य को पुलिस ने रोका, कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा का किया था एलान

Thu, 18 Aug 2022 12:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Aug 2022 12:16 PM IST
सार

कार सेवा का एलान करने के बाद मथुरा जा रहे जगतगुरु परमहंस आचार्य को पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात न मानी गई तो एक साल बाद मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा करेंगे।

विज्ञापन
Police stops Jagatguru Paramhans acharya, who was going to Mathura.
परमहंस आचार्य ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जन्माष्टमी पर मथुरा में कार सेवा का एलान करने वाले जगत गुरु परमहंस आचार्य गुरुवार को जब अपने आश्रम से निकले तो प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर परामहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ अयोध्या को सौंपा।

विज्ञापन


जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिस तरह हमने बाबरी विध्वंश किया था उसी तरह मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कारसेवा कर जन्मोत्सव मनाने का एलान किया था। इसी कार्य के लिए गुरुवार को अपने आश्रम से निकले थे लेकिन भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस फोर्स ने उन्हें मथुरा जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


परामहंस आचार्य ने कहा कि मुगल शासन से लेकर आज तक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदुओं को शासन व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है लेकिन हमारी मांग है कि फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर मथुरा व काशी के मामले को जल्द से जल्द निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलों द्वारा जितने भी ऐतिहासिक स्थलों को क्षतिग्रस्त किया गया उनकी पुनः प्रतिष्ठा कर हिंदुओ को सौंपा जाए। कहा कि वे एक साल इंतजार करेंगे यदि कुछ नहीं हुआ तो अगली जन्माष्टमी पर संत धर्माचार्यों के साथ मथुरा में कार सेवा करेंगे।

सीओ अयोध्या डा. राजेश तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसलिए परमहंस आचार्य को मथुरा जाने से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed