आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होगी जबरदस्त सुरक्षा, बनेंगी 24 पुलिस चौकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए 24 पुलिस चौकियों व आउटपोस्टों का निर्माण होगा। हर 15 किलोमीटर पर एक पुलिस की गाड़ी व एंबुलेंस रहेगी।
पेट्रोलिंग के लिए 20 यूपी-100 गाड़ियां व चार हाईस्पीड इंटर सेप्टर लगाए जाएंगे। साथ ही 31 जुलाई तक एक्सप्रेस-वे परटोल प्लाजा का काम पूरा कराने को भी कहा गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीजीपी मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया।
बैठक में यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के आला अधिकारियों के अलावा एक्सप्रेस-वे के रास्ते में पड़ने वाले जिलों के पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में तय किया गया कि यूपीडा की प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) के अधिकारी पुलिस के जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करके पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए स्थल चयन करेंगे।
अभी 22 गाड़ियां कर रहीं पेट्रोलिंग
पिछली सरकार में पेट्रोलिंग के लिए लगाई गई गाड़ियों को एक्सप्रेस-वे से सटे गांवों में भी सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन अब ये गाड़ियां पूरी तरह से एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में ही इस्तेमाल होंगी।
अभी यूपी-100 की कुल 22 गाड़ियां एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में लगी हैं। यह गाड़ियां दोनों साइड में 11-11 की संख्या में दी गई हैं। एक्सप्रेस-वे के साथ आसपास के गांवों से आने वाली सूचनाओं पर भी इन्हीं गाड़ियों को भेजा जाता है।
भारी वाहनों व गलत दिशा से आने वालों पर कार्रवाई
कई बार रैंप पर बने बैरियर तोड़कर भारी वाहन एक्सप्रेस-वे पर पहुंच रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है।
संबंधित जिलों के कप्तानों को इन्हें सख्ती से रोकने व गलत दिशा से आने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी प्रस्ताव रखा गया कि अलग-अलग गंतव्य की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रंग की पर्ची दी जाए।
नौ जिलों में बनेंगी चौकियां
एक्सप्रेस-वे के रास्ते में पड़ने वाले नौ जिलों में से लखनऊ में एक, उन्नाव में तीन, कानपुर नगर में तीन, कन्नौज में चार, औरैया में एक, इटावा में तीन, मैनपुरी में दो, फिरोजाबाद में तीन तथा आगरा में चार पुलिस चौकियों का निर्माण होगा।