फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police send in lockup to appicant and take 30 thousand rupees

शिकायतकर्ता को लॉकअप में डाला, 30 हजार रुपये ऐंठे

Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
police send in lockup to appicant and take 30 thousand rupees
लखनऊ। मलिहाबाद के एक ग्रामीण को यूपी 112 के नंबर पर कॉल करना भारी पड़ गया। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी के साथ ही शिकायतकर्ता को भी पकड़ लिया। फिर कोतवाली में उपनिरीक्षक ने लॉकअप में डाल दिया। आरोप है कि पूरी रात लॉकअप में रखने के बाद उपनिरीक्षक ने शिकायतकर्ता को तमंचा रखने के जुर्म में जेल भेजने की धमकी देकर उसके परिवारीजनों से 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान भी कर दिया। एसडीएम कोर्ट से जमानत कराने के बाद पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आईजी रेंज को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मलिहाबाद के ग्राम अटौरा निवासी महेश मौर्या गांव की ही नर्सरी में काम करता है। 27 जुलाई की रात वह साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही जयकरन ने महेश को बताया कि उसकी बहन के घर में गांव का ही रमेश तमंचा लेकर घुस गया है। महेश ने यूपी 112 नंबर पर कॉल की। कुछ ही देर में पीआरवी पहुंची और पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने महेश को भी मलिहाबाद कोतवाली पहुंचा दिया। उसने उपनिरीक्षक को बताया कि वो शिकायतकर्ता है। इस पर भी उन्होंने उसे हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

महेश का आरोप है कि उपनिरीक्षक ने सुबह उसके बेटे और बुजुर्ग पिता को बुलाया। उनसे 50 हजार रुपये मांगे। वजह पूछने पर कहा कि महेश तमंचा रखता है। रकम नहीं मिली तो उसे जेल भेज दूंगा। महेश के पिता के काफी खुशामद करने पर उपनिरीक्षक 30 हजार रुपये पर राजी हुआ। मगर 30 हजार रुपये लेने पर भी उसने शांतिभंग की धारा में महेश का चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया। वहां से जमानत होने पर महेश ने आईजी रेंज को पत्र देकर शिकायत की है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिली तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed