{"_id":"610c49a58ebc3ec20131ed6b","slug":"police-searching-mukhtar-ansari-s-man-shakeel-lucknow-news-lko590079884","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी करने वाले मुख्तार के करीबी शकील की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की ठगी करने वाले मुख्तार के करीबी शकील की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अमेठी में सड़क के ठेके में करोड़ों रुपये की जालसाजी करने वाले मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर की तलाश तेज हो गई है। उस पर अब कमिश्नरेट पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसकी तलाश में ईओडब्ल्यू की टीम पहले से ही लगी थी।
एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पिछले चार दिनों में शकील हैदर व उसके साथियों के खिलाफ चार लोगों ने शिकायतें कीं। जिस पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने केबाद डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया है जो तलाश में जुट गई हैं। वजीरगंज थाने में हसनगंज खदरा के देवेंद्र, मानसनगर के आकाश श्रीवास्तव, ठाकुरगंज के राजकुमार और वृंदावन कॉलोनी के वीरेंद्र शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में शकील के अलावा शौकत, कल्लू, बलीराम, किशन, हाजी शमशाद, इरशाद और मो. आमिर शामिल हैं। इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन खरीदने व बेचने का आरोप है। इस पर कई बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन भी ले लिया। जमीन खरीदने वालों ने विरोध किया तो उनको जान से मारने की धमकी दी। एडीसीपी केमुताबिक, कुछ और लोगों ने बृहस्पतिवार को शकील के खिलाफ ठगी का शिकायती पत्र दिया है जिसकी जांच की जा रही है।