फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police removed the loudspeakers from religious places.

UP News : प्रदेश भर में 61 हजार लाउडस्पीकरों की जांच, तीन हजार से ज्यादा उतरवाए गए, सभी जिलों में चला अभियान

Tue, 28 Nov 2023 12:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Nov 2023 12:49 AM IST
सार

यूपी के सभी जिलों में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों का साउंड चेक किया गया, जिसे अधिक पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Police removed the loudspeakers from religious places.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। सात हजार से ज्यादा लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई और तीन हजार से ज्यादा हटाए गए। शासन के निर्देश पर सोमवार को सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में चेकिंग टीम बनाकर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों की जांच की गई। चौदह घंटे में 61399 लाउडस्पीकरों को चेक किया गया। मानक के विपरीत पाए गए 7288 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई। मानक के विपरीत और निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक चल रहे 3238 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस टीमों ने लाउडस्पीकरों की संख्या और आवाज मानक से कम रखने के लिए नोटिस के साथ चेतावनी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने आवास घेरा, राजभर बोले- एनडीए में शामिल हूं पर मंत्री नहीं हूं...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम में बदलाव: रात के पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट बढ़ाएगी सर्दी, पूरे प्रदेश में बादलों का डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबेडकरनगर जिले में धार्मिक स्थलों से उतारे 283 लाउडस्पीकर
अंबेडकरनगर जिले के सभी पांच तहसील क्षेत्रों में सोमवार को मंदिरों, मस्जिदों व गुरुद्वारों से लाउडस्पीकर उतारने का विशेष अभियान चला। इस दौरान 283 लाउडस्पीकर उतारे गए। चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा लाउडस्पीकर लगाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी में 26 स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर
अमेठी जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सोमवार को पुलिस ने धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की। जांच के दौरान 58 लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुरूप कराया गया। जबकि 26 स्थानों से लाउडस्पीकर को हटवाया गया।

बहराइच जिले में धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर
बहराइच जिले में रविवार शाम व सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिना अनुमति लगाए गए लाउस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवाया। बिना अनुमति दोबारा न लगाने की हिदायत दी।

बाराबंकी में 88 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए
बाराबंकी जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर मानक से अधिक ध्वनि पर बजाए जा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार की सुबह से शाम तक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले भर में 868 धार्मिक स्थलों पर पुलिस पहुंची। चेकिंग में 338 स्थान पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर मिले। 88 लाउडस्पीकर उतार दिए गए वहीं 252 लाउडस्पीकरों की आवाज कम करा दी गई। कई जगह पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा।


अयोध्या में लाउडस्पीकर उतारने के लिए चलाया अभियान
अयोध्या जिले में एसएसपी राजकरन नय्यर के नेतृत्व में पुलिस ने जिले में विभिन्न स्थानों पर अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाए। चौक घंटाघर के पास लाउडस्पीकर उतरवाते हुए उन्होंने उलमा व धर्मगुरुओं से संवाद भी स्थापित किया।

गोंडा में 40 धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर
गोंडा जिले में अलग-अलग थानों की पुलिस ने सोमवार को मानकों को दरकिनार कर बजाए जा रहे लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। पहले दिन 40 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। साथ ही एक हजार के करीब स्थलों पर तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर चेतावनी दी गई है। 

रायबरेली में धार्मिक स्थलों पर बिना परमीशन लगे 17 लाउड स्पीकर उतारे
रायबरेली में 18 थाना क्षेत्रों में बिना परमीशन लगाए गए लाउड स्पीकरों को हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 17 लाउड स्पीकरों को उतरवाया गया है। हिदायत दी गई कि बिना परमीशन दोबारा लाउड स्पीकर लगाने पर कार्रवाई होगी। मंदिरों के पुजारियों, मस्जिदों के इमामों से बात की और उन्हें शासन के आदेश के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अतिरिक्त लाउड स्पीकरों को हटवाया गया। एसपी ने बताया कि जिलेभर में धार्मिक स्थलों पर 508 लाउड स्पीकर चेक कराए गए। इसमें बिना परमीशन लगे 17 लाउड स्पीकर हटवा दिए गए। उन्होंने बताया कि 21 लोगों को शासन के निर्देश का पालन करते हुए लाउड स्पीकर नहीं बजाने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed