{"_id":"604e72a98ebc3ee64a355d7d","slug":"police-released-sketch-on-loot-case-lucknow-news-lko569579082","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना में नाथ ज्वैलर्स के यहां लूट के मामले में बदमाशों का स्केच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना में नाथ ज्वैलर्स के यहां लूट के मामले में बदमाशों का स्केच जारी
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-एच स्थित नाथ ज्वैलर्स लूटकांड में सात दिनों से खाली हाथ पुलिस ने रविवार को बदमाशों के स्केच जारी किए। पुलिस ने लुटेरों का सुराग व पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने के लिए पुलिस ने तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इसमें एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी 9454458038, एसीपी कैंट अर्चना सिंह 9454405234 और प्रभारी निरीक्षक आशियाना 9454403841 का सीयूजी नंबर शामिल है।
सेक्टर एच स्थित नाथ ज्वैलर्स के यहां गत सोमवार दोपहर असलहों से लैस तीन बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को बंधक बनाकर 35 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वारदात के खुलासे में लगी आसपास लगे करीब 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें लुटेरों को बाइक से नाबार्ड चौराहे के पास शनिदेव मंदिर की तरफ जाते देखा गया है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें लुटेरों की तलाश में उन्नाव, बाराबंकी व लखीमपुर में भी दबिश दे रही हैं। वारदात के वक्त दुकान के आसपास सक्रिय कई मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली गई है। अकेले दुकान में घुसे बदमाश ने मोबाइल पर कॉल कर अपने दो अन्य साथियों को बुलाया था। पुलिस ने इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।
सराफा एसोसिएशन देगी इनाम
महानगर सराफा एसोसिएशन ने बदमाशों को पकड़वाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महामंत्री मनीष वर्मा उर्फ बन्नू भैया ने स्थानीय पुलिस से मुलाकात कर यह जानकारी दी।