{"_id":"5cab4e9abdec2213fc306ad4","slug":"police-recovers-five-sisters-missing-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: 12 घंटे बाद बरामद हुईं रहस्यमय तरीके से गायब हो गई पांच नाबालिग बहनें, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: 12 घंटे बाद बरामद हुईं रहस्यमय तरीके से गायब हो गई पांच नाबालिग बहनें, ये है पूरा मामला
Mon, 08 Apr 2019 07:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई पांच बहनों को मसौली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बाराबंकी बस स्टैंड के निकट बन्द दुकान के सामने से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि सभी बहनें हैं और घर से अचानक गायब हो गई थीं। पूछताछ में पता चला कि यह सभी पैदल ही बाराबंकी गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर शाम क्षेत्र में उस समय खलबली मच गयी जब मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन सगे भाइयो की पांच नाबालिग पुत्रियां रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गईं।
विज्ञापन
खेत से घर वापस आने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बच्चियों का पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। लापता बालिकाएं चचेरी बहनें हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ इन बालिकाओं की तलाश शुरू की तो करीब बारह घंटे बाद शहर में बस स्टेशन के पास एक बंद दुकान के सामने पांचों बच्चियां सोती हुई मिलीं। पांचों बालिकाओं के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बालिकाओं ने बताया कि हम लोग भीख मांगने के लिए घर से त्रिलोकपुर, बेरिया, दतौली, भयारा , जहांगीराबाद होते हुए पैदल बाराबंकी आये थे और जो पैसा मिला उसका खाना खरीद कर खा लिया फिर यहां ही सो गए।