फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police reached history sheeter criminal house

एक छत से कूदी, दूसरी ने काटी नस और तीसरे ने फोड़ लिया सर

Mon, 07 Sep 2015 10:35 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
police reached history sheeter criminal house

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में रविवार को हिस्ट्रीशीटर भाइयों से मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को घर में मौजूद लोगों की धुनाई करते देख एक महिला ने अपनी कलाई की नस काट ली। दूसरे हिस्ट्रीशीटर की पत्नी छत से कूदी, जबकि उसके भांजे की बीवी ने सिर फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यह सबकुद देखकर पुलिस टीम भाग निकली। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमले व बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ला मशकगंज में रहने वाली रेहाना बानो ने अपने मकान पर कब्जा जमाए हिस्ट्रीशीटर मो. रफीक व मो. शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि हिस्से में मिले मकान पर दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने न सिर्फ कब्जा कर रखा है, बल्कि जुल्म ढा रहे हैं। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जबरन कब्जा जमाए महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों से उलझने की कोशिश भी  की। इसके साथ मो. शरीफ की पत्नी साजिया बानो ने छत से छलांग लगा दी। रफीक की पत्नी ताज बानो ने कलाई की नस काटी और उसके भांजे इंसाफ अली की पत्नी सोनू ने दीवार पर पटक कर सिर फोड़ लिया।

पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप

police reached history sheeter criminal house

इसके साथ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों महिलाओं को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और तहकीकात की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती ताज बानो व साजिया ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर धावा बोला और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। घबराई साजिया पड़ोसी के घर में छुपने के इरादे से छत से कूदी। ताज बानो का आरोप है कि पुलिस के हमले में उसकी कलाई की नस कटी और पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर सोनू का सिर फोड़ा।

घायल महिलाओं ने कहा कि रेहाना ने मकान पर कब्जा करने के लिए पुलिस से साठगांठ की थी। उसके इशारे पर पुलिस ने धावा बोलकर जुल्म ढाना शुरू कर दिया, जबकि पैतृक मकान पर रेहाना का कोई हक नहीं है।

इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, कब्जे के लिए झगड़ रहे हिस्ट्रीशीटर भाइयों के बाबा मेरू ने अपनी तीन संतानों में संपत्ति का बंटवारा किया था।

इसके चलते बेटे मुलहे को ताजीखाना में दूसरे बेटे महरूम को अनवरगंज में और बेटी सायरा को मशकगंज का मकान दिया। मुलहे के हिस्ट्रीशीटर बेटे रफीक व शरीफ ने अपनी बुआ सायरा के मकान में रह रही उनकी बेटी रेहाना पर जुल्म ढाकर कब्जा कर रखा था और पूरा मकान कब्जाने के प्रयास में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed