{"_id":"637894bf86342078642efb5a","slug":"police-raises-objection-on-music-concert-in-ekana-stadium-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: इकाना में म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन अटका, पुलिस ने जताई आपत्ति, कई सितारों को करना था परफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: इकाना में म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन अटका, पुलिस ने जताई आपत्ति, कई सितारों को करना था परफॉर्म
Sat, 19 Nov 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Nov 2022 02:03 PM IST
सार
इकाना स्टेडियम में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट की अनुमति रद्द करने का पत्र भेज दिया गया है। हालांकि, अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकाना स्टेडियम में 20 नवंबर को होने वाले चैरिटी म्यूजिक कंसर्ट की अनुमति का मामला फंस गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आयोजन निरस्त होने का संदेश वायरल हुआ था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारों के आने का पोस्टर जारी हुआ था। इसके बाद से ही हजारों लोगों ने बुक माय शो से ऑनलाइन टिकट भी बुक करवा लिया था। पुलिस ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। इस पर थाने ने अनुमति रद्द करने का पत्र जेसीपी कानून व्यवस्था को भेज दिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि आयोजन गुजरात की संस्था करा रही थी। आयोजकों से कार्यक्रम की रूपरेखा और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में कई बार संपर्क किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तक इस संबंध में आयोजक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। चूंकि रविवार को कार्यक्रम का आयोजन होना था और उसकी कोई रूपरेखा नहीं थी, इसलिए उच्चाधिकारियों को कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए पत्र भेजा गया।