{"_id":"5fa515632862f63a12119d57","slug":"police-raided-seven-places-in-search-of-accused-who-protested-against-caa-and-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए व एनआरसी के आरोपी की तलाश में दबिश, शायर मुनव्वर राणा की बेटी नजरबंद, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए व एनआरसी के आरोपी की तलाश में दबिश, शायर मुनव्वर राणा की बेटी नजरबंद, लगाए ये आरोप
Fri, 06 Nov 2020 02:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल हुए सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने हसनगंज इलाके में सात स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी की आड़ में हुई हिंसा के मामले में करीब 11 माह बाद आरोपियों की तलाश में गुरुवार रात लखनऊ पुलिस ने हसनगंज क्षेत्र में सात जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जैनब के घर पर परिवार वालों से झड़प हुई। पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में लिया है। वहीं, शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राना का आरोप है कि गुरुवार रात एकाएक पुलिस की कई टीमों के द्वारा सीएए व एनआरसी के विरोध में शामिल हुए प्रदर्शन कर्मियों के घर पर छापेमारी की जाने लगी। लखनऊ पुलिस के द्वारा देर रात महिलाओं को जबरदस्ती उठा कर थाने ले जाने का प्रयास किया गया। जिसके विरोध में झड़प भी हुई। लखनऊ पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। धमकी दी जा रही है कि घर गिरा दिए जाएंगे। गुरुवार रात से पुलिस ने मुझे नजर बंद कर दिया है। मेरे घर के बाहर पुलिस का पहरा तैनात है।
विज्ञापन
जैनब सिद्दीकी के घर पहुंची पुलिस से नोंकझोंक
जैनब सिद्दीकी ने बताया कि देर रात पुलिस आई। उसने फोटो दिखाते हुए कहा कि आप प्रदर्शन में शामिल हैं। सीएए/एनआरसी के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। हम ने मना किया। हम सामाजिक कार्यकर्ता हैं, लेकिन किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए और ना ही मेरा इससे पहले किसी भी मुकदमे या फिर किसी प्रदर्शन में नाम है। इसके बाद घर आ रहे पिता को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद जैनब सिद्दीकी और पुलिस के बीच में झड़प और गाली गलौच हुई। जैनब का आरोप हैं कि मेरे पिता को ज़बरदस्ती पकड़ने लगी। तब हमने विरोध किया।
आरोपियों पर इनाम घोषित
राजधानी लखनऊ में बीते साल सीएए व एनआरसी (नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) की आड़ में चार थाना क्षेत्रों में हिंसा हुई थी। इस मामले में लखनऊ कमिश्नरेट ने एक्शन शुरू कर दिया है। बीते गुरुवार को शिया धर्मगुरु मौलाना अब्बास समेत 14 अन्य आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम तय किया है। इनमें से 8 आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है। इस बाबत पुराने लखनऊ जैसे चौक, हसनगंज आदि क्षेत्र व आरोपियों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा कराए गए हैं।
आरोपियों पर इनाम घोषित
राजधानी लखनऊ में बीते साल सीएए व एनआरसी (नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) की आड़ में चार थाना क्षेत्रों में हिंसा हुई थी। इस मामले में लखनऊ कमिश्नरेट ने एक्शन शुरू कर दिया है। बीते गुरुवार को शिया धर्मगुरु मौलाना अब्बास समेत 14 अन्य आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम तय किया है। इनमें से 8 आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है। इस बाबत पुराने लखनऊ जैसे चौक, हसनगंज आदि क्षेत्र व आरोपियों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा कराए गए हैं।