{"_id":"63ff169a140d8f55e80cc2a6","slug":"police-raided-in-a-hotel-in-naka-thana-in-lucknow-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापा मारकर गिरफ्तार किए 12 युवक-युवतियां, आपत्तिजनक हालत में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापा मारकर गिरफ्तार किए 12 युवक-युवतियां, आपत्तिजनक हालत में मिले
Wed, 01 Mar 2023 02:40 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:40 PM IST
सार
लखनऊ के एक होटल में छापेमारी करने पर युवक-युवतियां आपित्तजनक स्थिति में मिले हैं। पुलिस ने 12 को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाका इलाके के चारबाग स्थित रेवड़ी गली मे एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। मंगलवार रात पुलिस ने होटल माया में छापा डालकर 12 को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सात युवती व होटल मैनेजर सहित पांच युवक शामिल हैं। एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार के मुताबिक चारबाग रेवड़ी गली में माया होटल है। जिसमें सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात नाका पुलिस के साथ महिला थाना हजरतगंज की टीम ने होटल पर दबिश दी। मौके से मैनेजर आनंद तिवारी को पकड़ा गया। कमरों की तलाशी लेने पर युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। एसीपी ने बताया कि बृजेश शुक्ला, नन्द कुमार दुबे, शरीफुल कमर और विकास तिवारी को पकड़ा गया। होटल से सात युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
अवैध कारोबार के अड्डे बन रहे हैं चारबाग के होटल
चारबाग इलाके के होटल अवैध कारोबार का अड्डा बन गए हैं। इन होटलों में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों, सेक्स रैकेट व अन्य काले कारोबार करने वालों का ठिकाना बन गया है। पुलिस को इसकी पूरी जानकारी होने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके कारण अवैध कारोबार करने वालों का मनोबल बढ़ रहा है।
विज्ञापन