{"_id":"6043e3ed8ebc3ed3802f8f72","slug":"police-raid-on-hukka-bar-lucknow-news-lko5682819177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार पर छापा
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के नाका व ठाकुरगंज इलाके में संचालित हुक्का बार पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर संचालक के साथ स्टाफ व कई युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
नाका के राजेंद्र नगर स्थित ब्लू जोन हुक्का बार पर शनिवार रात पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को हिरासत में लिया। लंबे समय से बंद चल रहे इस हुक्का बार के चालू होने की शनिवार को ही पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर तुरंत छापा मारा गया। हुक्का बार में युवकों को अवैध रूप से नशीला पदार्थ परोसा जा रहा था। पुलिस ने हुक्का बार से प्रतिबंधित तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
नाका पुलिस का कहना है कि हुक्का बार के मालिक अनुज श्रीवास्तव के साथ ही मैनेजर और कुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हुक्का बार से तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हुक्का बार पर छापे की सूचना पर नाका कोतवाली में आरोपियों की पैरोकारी में रसूखदार लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक अन्य हुक्का बार पर भी शनिवार रात पुलिस ने छापा मारा। यहां से हुक्का बार के स्टाफ के कुछ लोगों के साथ ही कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।