फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police questioned toll workers, CCTV will be scanned

Lucknow News: टोलकर्मियों से पुलिस ने की पूछताछ, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी

Sun, 05 Apr 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police questioned toll workers, CCTV will be scanned
फर्जी नंबर के सहारे टोल से गुजरे वाहन।
लखनऊ। फर्जी नंबरों से टोल पार करने वाले ओवरलोड वाहनों के मामले में शनिवार को जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम नवाबगंज टोल प्लाजा पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। अब नवाबगंज, इटौंजा सहित सभी टोलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। इनसे उन वाहनों की जानकारी जुटाई जाएगी, जिन्होंने फर्जी नंबरों से टोल पार की है।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार के अंक में अमर उजाला ने जनवरी में इटौंजा टोल प्लाजा से गुजरे 1600 ओवरलोड वाहनों में से 900 के फर्जी नंबरों से टोल पास करने का मामला प्रकाशित किया था। इसी मामले में एआरटीओ, प्रवर्तन आलोक यादव ने नवाबगंज टोल प्लाजा से पास होकर सरोजनीनगर पहुंचे एक ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इस ट्रक की नंबर प्लेट यूपी 32 जेडएन 8925 थी, जबकि चालक के पास से मिली टोल की रसीद पर फर्जी वाहन नंबर एमए32एस9455 दर्ज था।
विज्ञापन


सीसीटीवी बताएगा वाहनों के असली नंबर

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फर्जी नंबर वाले वाहन जिस समय टोल से गुजरे हैं, उसका विवरण उपलब्ध है। ऐसे में उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज से वाहनों के असली नंबर मिल सकेंगे। इससे उनका विवरण जुटाकर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बिंदुओं पर होगी जांच

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इस मुद्दे को लेकर पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की जाएगी। उनसे तीन बिंदुओं पर जांच की बात कही जाएगी। इसमें ओवरलोड वाहनों को पास करवाने वाले और फर्जी नंबरों से गुजरने वाले वाहनों के समय तैनात कर्मियों से पूछताछ और ओवरलोड वाहनों की शहर में एंट्री से एग्जिट की जांच शामिल है।

फर्जी नंबर के सहारे टोल से गुजरे वाहन।

फर्जी नंबर के सहारे टोल से गुजरे वाहन।

फर्जी नंबर के सहारे टोल से गुजरे वाहन।

फर्जी नंबर के सहारे टोल से गुजरे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed