फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police officers will connect with subordinates in seconds with new app on mobile

Lucknow News: मोबाइल पर नए एप से सेकेंडों में मातहतों से जुड़ेंगे पुलिस अधिकारी

Tue, 29 Aug 2023 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police officers will connect with subordinates in seconds with new app on mobile
लखनऊ। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मोबाइल पर पुश-टू-टाॅक और सेलुलर (पीओसी) एप के जरिए बाहरी जिलों के अधिकारी व थाना प्रभारी से सीधे बातचीत कर सकेंगे।
विज्ञापन

यहीं नहीं, इस एप के जरिए वह मातहतों से वीडियो कॉल करने के साथ ही फोटो, मैसेज साझा कर सकेंगे। वीडियो भी भेज सकेंगे।
इस एप का मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान व बरेली में सफल परीक्षण कर लिया गया है। अब लखनऊ कमिश्नरेट में परीक्षण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। सफल होने के बाद वायरलेस सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें संजय एम तरडे ने सोमवार को पुलिस लाइन में इस पीओसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड के जरिये सीयूजी नंबर पर यह एप डाउनलोड किया जा सकेगा। हर पुलिसकर्मी का क्यूआर कोड भी अलग होगा।
विज्ञापन

रेडियाे वायरलेस के आरआई राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों व थानेदारों को एक लिंक भेजा जाएगा। इस पर ही सभी का अलग क्यूआर कोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से स्कैन कर सीयूजी नंबर पर एप डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर (पीओसी) पुश-टू-टाॅक आएगा।
फिर इस पर ग्रुप बनाकर पीओसी डाउनलोड करने वाले हर थानेदार व पुलिसकर्मी एक-दूसरे से सीधे बातचीत कर सकेंगे। अधिकारी भी एक ही बटन दबाकर सीधे संपर्क में आ जाएंगे।
वारदात स्थल से वीडियो काॅल कर सकेंगे पुलिसकर्मी
डीजी के मुताबिक, अगर कोई अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंच पा रहा है तो वह मातहतों से वीडियो कॉल कर वारदातस्थल देख सकेगा। पुलिस कमिश्नर अथवा एसपी अपने सभी मातहतों को इस एप के जरिये लाइन पर एक साथ बातचीत कर संदेश दे सकते हैं। इस नए एप के परीक्षण तक वायरलेस की पुरानी व्यवस्था चलती रहेगी।

डीजी ने एसीपी से की लाइव बातचीत
डीजी संजय एम तरडे ने प्रयोगात्मक रूप से इस एप के जरिए मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बाजारखाला और काकोरी के एसीपी से बातचीत की। इसके अलावा सहारनपुर के एआरओ से इस एप के जरिये लाइव बातचीत करके भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed