फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police men on election duty would vote

चार चरणों बाद आयोग की पुलिसकर्मियों पर मेहरबानी

Sat, 03 May 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
police men on election duty would vote

चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अब सिर्फ 33 सीटों पर वोटिंग बाकी है, तब आयोग ने यह निर्णय दिया। चुनाव आयोग क फैसले के बाद अब चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी भी वोट कर सकेंगे।

विज्ञापन


हालांकि इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र दिखाना पड़ेगा।

आयोग के इस निर्णय से पुलिस कर्मियों को वोट देने में आसानी हो गई है। चुनाव में अभी तक वर्दी पहनकर किसी भी पुलिसकर्मी को वोट डालने की इजाजत नहीं थी।

इस कारण काफी संख्या में पुलिसकर्मी वोट नहीं डाल पाते थे। नए फैसले से पुलिस कर्मियों को राहत मिली है।

पंजाब पुलिस ने उठाया मामला

police men on election duty would vote
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन ड्यूटी का प्रमाण पत्र दिखाने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों को वर्दी में भी मतदान करने की इजाजत दी जाए।

दरअसल, यह मामला पंजाब पुलिस ने उठाया था। उन्होंने चुनाव आयोग से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे थे।

इसी के बाद चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर यह साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 33 सीटों पर बाकी चुनाव

police men on election duty would vote

इसी के बाद उत्तर प्रदेश में भी सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि प्रदेश में अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। केवल दो चरणों की कुल 33 सीटों पर ही चुनाव बाकी हैं।

हालांकि इतनी देर बाद निर्णय आने से इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन ‌आयोग द्वारा किये गए इस फैसले की सराहना भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed