{"_id":"60a349bdaab59809be42cbb6","slug":"police-men-deployed-to-stop-dead-bodied-flow-in-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शवों को नदियों में बहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात, नाव से भी की जा रही पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शवों को नदियों में बहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात, नाव से भी की जा रही पेट्रोलिंग
Tue, 18 May 2021 10:29 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 May 2021 10:29 AM IST
सार
यूपी में नदियों में लाशों को प्रवाहित करने से रोकने के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं वहीं जो शव मिले हैं उनका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा में लाश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की नदियों में शवों को बहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। खासतौर पर गंगा नदी के किनारे बसे जिलों में नदी में पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ के जरिए पेट्रोलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 की बैठक में निर्देश दिए हैं कि शवों को नदियों में प्रवाहित न करने के लिए धर्म गुरुओं को भी जागरुक किया जाए। उनसे जिलों के अधिकारी बात करें। शवों को जल में प्रवाहित करना या नदी के किनारे दफन करना पर्यावरण के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
उधर, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि घाटों पर पुलिस पिकेट के जरिए निगरानी की जा रही है। उन्होंने जिलों से मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अब तक वाराणसी में 7, गाजीपुर में 16 और चंदौली व बलिया में 8-8 शव मिले हैं। इनका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्नाव में गंगा नदी में पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी तरह बलिया में भी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर के 18 श्मशान घाटों पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र से गहमर थाना क्षेत्र तक पुलिस की 34 टीमों को पेट्रोलिंग कीड्यूटी के लिए लगाया गया है। इसी तरह वाराणसी, कानपुर, चंदौली और फतेहपुर में भी गंगा नदी में और किनारे लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
कुमार ने बताया कि सोमवार शाम तक लगभग सभी 1789 थानों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की जा चुकी है। यहां पुलिस स्टाफ के साथ आम लोगों की भी जांच की जाती है।