फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police may interrogate Shilpa shetty and her mother

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उसकी मां पर लखनऊ पुलिस ने कसा शिकंजा

Mon, 09 Aug 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police may interrogate Shilpa shetty and her mother
लखनऊ पुलिस ठगी के मामले में आरोपी शिल्पा शेट्टी व उसकी मां से कर सकती है पूछताछ। - फोटो : ??? ?????
वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामलों में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर लखनऊ पुलिस का शिकंजा कसने लगा है।
विज्ञापन

सालभर पहले हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचना में अब तेजी आ गई है। डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम जहां साक्ष्य जुटाने मुंबई पहुंच गई है वहीं, विभूतिखंड पुलिस की एक टीम भी नोटिस तामीला कराने सोमवार को रवाना होगी।
पुलिस के मुताबिक, साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विभूतिखंड थानाक्षेत्र में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने पिछले साल जून में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया था कि वेलनेस सेंटर खोलने के नाम पर आयोसिस कंपनी के किरन वावा, विनय भसीन, अनिका चतुर्वेदी, इशरफिल, नवनीत कौर, आशा और पूनम झा सहित कई लोगों पर करीब ढाई करोड़ रुपये दो बार में वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेंटर खोलने के लिए कंपनी के लोगों ने ही सामान भेजा और बदले में रुपये वसूले। इसके लिए कई जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। सेंटर के उद्घाटन में सेलिब्रिटी के आने की बात कही गई थी।
लेकिन उद्घाटन के कुछ समय पहले आरोपी इस वादे से मुकर गए। पीड़ित के मुताबिक, कंपनी ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
माहभर पहले भेजा था नोटिस, पर दोनों ने नहीं दर्ज कराया बयान
हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस ने विवेचना के दौरान शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को एक महीने पहले ही बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। लेकिन दोनों ने बयान दर्ज नहीं कराया। जल्द ही हजरतगंज पुलिस भी दोबारा दोनों सेलिब्रिटी का बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई जा सकती है।
बढ़ाई गईं फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं
एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक, ज्योत्सना के मुकदमे की विवेचना वेव चौकी प्रभारी कर रहे थे। इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। कुछ दिन बाद मुकदमे की विवेचना विभूतिखंड थाने से चिनहट थाने भेज दी गई। अब इसकी विवेचना बीबीडी पुलिस चौकी प्रभारी कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा, मामला हाईप्रोफाइल, हर पहलू की कर रहे जांच
इस हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम मुंबई भेजी है। वहीं, विवेचक बीबीडी चौकी प्रभारी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी के बयान दर्ज कराने व अन्य बिंदुओं पर पड़ताल के लिए मुंबई सोमवार को रवाना होंगे। एसीपी का कहना है कि मामला काफी हाईप्रोफाइल और संवेदनशील है। ऐसे में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर अभिनेत्री व उनकी मां को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed