{"_id":"5cee9c9abdec22077f3ae61d","slug":"police-issued-panic-button-for-sarafa-traders-for-enhanced-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस इमरजेंसी पैनिक बटन शुरुआत, ऐसे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस इमरजेंसी पैनिक बटन शुरुआत, ऐसे मिलेगी सुविधा
Wed, 29 May 2019 08:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 29 May 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की शुरूआत की है। सर्राफा कारोबारियों को पुलिस ने यह सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन पर मुहैया कराई है।
इस सुविधा की शुरूआत के लिए इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड व यूपी पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया था। डीजीपी ओपी सिंह ने इसका आरंभ किया। इस मौके पर पैनिक बटन का डेमोंसट्रेशन किया गया और इमरजेंसी पैनिक बटन के संबंध में जानकारी दी गई।
एडीजी तकनीकी सेवाएं आशुतोष पांडेय ने बताया कि यूपी 100 इमरजेंसी सर्विसेस एप को गूगल प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में यूपी पुलिस इमरजेंसी पैनिक बटन का प्रयोग कर सर्राफा कारोबारी पुलिस की मदद हासिल कर सकते हैं।

Trending Videos
एडीजी ने कहा कि इस मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा आकस्मिक स्थिति में संबंधित दुकान-स्थान की फोटो, आडियो व वीडियो की स्वचालित रिकार्डिंग यूपी 100 कंट्रोलरूम व जनपद के व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी को प्रेषित कर दी जाती है। इससे निकटतम पुलिस मौके पर जल्द से जल्द पहुंचने की स्थिति मे होती है। इस मौके पर पंजीकृत सर्राफा कारोबारियों को पुलिस द्वारा मान्य गोल्डन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम मे डीजीपी ने सभी व्यापारी अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का हर हाल में सत्यापन कराने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अलार्म सिस्टम के प्रयोग की जानकारी होना जरूरी है। पैनिक बटन अलार्म सिस्टम का इलेक्ट्रानिक रूप है, जिसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए।