Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा रही पुलिस, लखनऊ में हुआ दाखिल
अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उसे राजूपाल हत्याकांड मामले में गवाह का अपहरण कर धमकाने के मामले में सजा सुनाई जाएगी।
विस्तार
राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल का अपहरण कर उसे धमकाने के मामले में सजा सुनाने के लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस प्रयागराज ले जा रही है। अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अशरफ को बरेली से लेकर प्रयागराज लाया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अशरफ को लेकर पुलिस वाहनों ने लखनऊ में प्रवेश किया।
उत्तर प्रदेश: अतीक अहमद के भाई अशरफ को पुलिस लखनऊ में दाखिल हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
पुलिस अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज ले जा रही है जहां पुलिस उनको कोर्ट के सामने पेश करेगी। pic.twitter.com/1dhobelXlH
दोनों को मंगलवार को प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां दोनों को सजा सुनाई जाएगी। यह पहली बार होगा जब अतीक को किसी मामले में सजा सुनाई जाएगी। उसके ऊपर 100 मुकदमे दर्ज हुए लेकिन हर बार कानूनी दांव-पेंच अपनाकर वह बच जाता था। गत 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक और उसके कुनबे पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया था।