फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police interrogate from five person in murder mystery of Daroga's father

दरोगा के पिता की हत्या में पांच से पूछताछ

Sat, 28 Aug 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police interrogate from five person  in murder mystery of  Daroga's father
माल के अटारी गांव में दरोगा द्रवेश त्रिवेदी के पिता तेज नारायण की हत्या के मामले में चौथे दिन पुलिस ने पांच लोेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रंजिश व दो अन्य बिंदुओं पर पड़ताल तेज कर दी है। उधर, इस मामले में एसपी ग्रामीण व सीओ मलिहाबाद शनिवार को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को स्पष्टीकरण सौंपेंगे।
मालूम हो कि मंगलवार रात तेज नारायण त्रिवेदी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को पुलिस पहले बिजली गिरने को मौत की वजह बताती रही थी।
इस पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने माल एसओ राम सिंह को निलंबित कर दिया था। इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सीओ मलिहाबाद नवीन शुक्ला ने शुक्रवार को दो रिश्तेदारों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसमें परिवार की रंजिश और संपत्ति बंटवारे को लेकर कई मामले सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने दो रिश्तेदारों की कॉल डिटेल भी निकलवाई थी। इसके आधार पर उनसे भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एसओ का फोटो
लापरवाही के आरोप में निलंबित एसओ राम सिंह का शुक्रवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसकी विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में किया गया था। फोटो में निलंबित एसओ मुस्कुराते हुए अपने साथियों के गले मिल रहा था। उसके चेहरे पर लापरवाही व गलती को लेकर पश्चाताप का कोई भाव भी नहीं था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि राम सिंह सादे कपड़ों में था। फिर भी इस बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed