फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police headquarters address will change from June 7 Chief Minister Yogi Adityanath inaugurate this

सात जून से बदल जाएगा पुलिस मुख्यालय का पता, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Mon, 03 Jun 2019 10:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Police headquarters address will change from June 7 Chief Minister Yogi Adityanath inaugurate this
फाइल फोटो
आने वाले शुक्रवार से पुलिस मुख्यालय का पता बदल जाएगा। नया पता गोमतीनगर विस्तार होगा। सात जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। पुलिस महकमे की अलग अलग शाखा नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने लगी हैं। अगले दो से तीन दिनों में अन्य शाखाएं भी यहां पूरी तरह शिफ्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन


पुलिस की नई बिल्डिंग पूरी तरह से एयर कंडीशन है। इस बिल्डिंग को बनाने में 816.39 करोड़ रुपये की लागत आई है। नौ मंजिला इस इमारत में पुलिस की कुल 32 विभिन्न शाखाओं के कार्यालय होंगे। डीजीपी का कार्यालय 9वें तल पर होगा। 
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था 8वें तल पर बैठेंगे। इस भवन में पुलिस की अन्य शाखाओं के शिफ्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रयागराज से पुलिस मुख्यालय भी इसी भवन में शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त राजकीय रेलवे पुलिस, तकनीकी सेवाएं, एंटी क्रप्शन, ईओडब्ल्यू, एसआईटी, स्पेशल इंवेस्टीगेशन के कार्यालय समेत कुल 32 शाखाओं के कार्यालय शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस बिल्डिंग में कैफेटेरिया का संचालन आईआरसीटीसी करेगा।

सुरक्षा के लिहाज से इस बिल्डिंग में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी बिल्डिंग सीसीटीवी कैमरे से लैस है और इसकी मानीटरिंग के लिए अलग से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बिल्डिंग में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं। 

बिल्डिंग में सात वाच टावर और बुलेट प्रूफ बंकर बनाए गए हैं। बिल्डिंग में प्रवेश करने वाली अधिकारियों की गाड़ियों की टैगिंग की जाएगी। चार टावर वाले इस बिल्डिंग में किसी भी फ्लोर पर किसी भी टावर में जाने के लिए बायोमेट्रिक लॉक को पार करना होगा। यानी कोई भी व्यक्ति किसी भी अधिकारी से नहीं मिल सकता, जब तक वह अधिकारी न चाहे।

फरियादियों को पहुंचने में होगी दिक्कत
इस भवन में लोक शिकायत के एडीजी ग्राउंड फ्लोर पर ही बैठेंगे। यहां फरियादियों की सुनवाई के लिए वेटिंग हाल भी है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत फरियादियों को वहां तक पहुंचने की होगी।

फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधन वहां तक उपलब्ध नहीं हैं। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि अगले एक डेढ़ महीने तक एडीजी लोक शिकायत को पुराने भवन में ही रहने दिया जाए।

4 जून को होगा साइबर फारेंसिक लैब का उद्घाटन

निर्भया फंड से प्रदेश में बन रहे साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन 4 जून को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह करेंगे। यूपी 100 में बनने जा रही इस लैब की निगरानी और नोडल अधिकार एसटीएफ का होगा। महिला व बच्चों के प्रति होने वाले साइबर अपराध की रोकथाम के लिए निर्भया फंड के तहत इसकी स्थापना की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed